तेजस्वी यादव बनने जा रहे दूल्हा, जानें लालू की सभी बेटियों का किनसे हुआ है ब्याह, कोई पायलट तो कोई है राजनेता

पटना (बिहार) : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार (Bihar) के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। उनके छोटे बेटे और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के सिर जल्द ही सेहरा सजने जा रहा है। वह गुरुवार को दिल्ली (Delhi) में सगाई यानी रिंग सेरेमनी करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में परिवार और पार्टी के चुनिंदा लोग ही शामिल होंगे। लालू यादव की 7 बेटियां और 2 बेटे हैं। तेजस्वी यादव परिवार में सबसे छोटे हैं। लालू प्रसाद यादव के बेटियां की चर्चा कम ही होती है। लेकिन उनकी भी शादी जिनसे हुई है, उनमें कोई पायलट है तो कोई पॉलिटिशियन। आइए जानते हैं इन सभी के नाम और किनसे हुई है इनकी शादी... 

Asianet News Hindi | Published : Dec 8, 2021 9:19 AM IST

18
तेजस्वी यादव बनने जा रहे दूल्हा, जानें लालू की सभी बेटियों का किनसे हुआ है ब्याह, कोई पायलट तो कोई है राजनेता

लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी का नाम मीसा भारती (Misa Bharti) है। मीसा ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से शादी की है। शैलेश खुद की कंपनी चलाते हैं। 1999 में मीसा और शैलेश की शादी हुई थी। दोनों की दो बेटियां और एक बेटा है।

28

लालू यादव की दूसरी बेटी का नाम रोहिणी आचार्य है, जो पति औऱ परिवार के साथ सिंगापुर में सेटल हैं। रोहिणी की शादी साल 2002 में बिहार के औरंगाबाद में राव रणविजय सिंह के बेटे राव समरेश सिंह से हुई थी। राव समरेश सिंह कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं।

38

लालू यादव की तीसरी बेटी चंदा यादव हैं। उनकी शादी साल 2006 में विक्रम सिंह से हुई। विक्रम इंडियन एयरलाइन्स में पायलट हैं।
 

48

लालू प्रसाद की चौथी बेटी रागिनी यादव हैं जिनकी शादी साल 2012 में राहुल यादव से हुई। राहुल यादव सपा नेता जितेंद्र यादव के बेटे हैं। राहुल ने स्विट्जरलैंड से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। फिलहाल वह समाजवादी पार्टी में हैं औऱ राजनीति कर रहे हैं। 
 

58

लालू यादव की पांचवी बेटी का नाम है हेमा यादव। हेमा की शादी दिल्ली के एक राजनीतिक परिवार में विनीत यादव से हुई है। विनीत यादव भी पॉलिटीशियन हैं।
 

68

लालू की छठी बेटी का नाम धुन्नु उर्फ अनुष्का राव है। अनुष्का की शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीवी राव से हुई है। चिरंजीवी NSUI के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चिरंजीवी फिलहाल सक्रीय राजनीति में हैं।

78

लालू प्रसाद यादव की सबसे छोटी बेटी का नाम राजलक्ष्मी है। राज लक्ष्मी की शादी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप सिंह यादव से हुई है। तेज प्रताप भी सक्रीय राजनीति में हैं। वह मैनपुरी से सांसद भी रह चुके हैं।

88

लालू यादव के सबसे बड़े बेटे नाम का नाम तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) है। बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव की शादी 2018 में JDU नेता चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय के साथ हुई थी। हालांकि यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और आखिर में दोनों ने तलाक ले लिया।

इसे भी पढ़ें-तो इसलिए अचानक दूल्हा बनने को राजी हुए तेजस्वी यादव, लालू कुनबे में ये होगी गैर-यादव से पहली शादी

इसे भी पढ़ें-तेजस्वी ने 44 हजार रिश्ते ठुकराए, क्योंकि हरियाणा की छोरी पर अटका रहा दिल..जानिए दोनों की लव केमिस्ट्री..
 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos