सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को मिले बड़े सबूत, ले सकती है अरेस्ट वारंट

Published : Aug 01, 2020, 02:22 PM IST

पटना (Bihar). अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना में दर्ज एफआइआर के आधार पर जांच के लिए मुंबई में पसीना भा रही बिहार पुलिस के हांथ कई अहम सबूत लगे हैं। सूत्रों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रही बिहार पुलिस के हांथ सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ अहम सबूत हाथ लगे हैं। बिहार पुलिस ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर दबिश बढ़ा दी है। इस बीच रिया भी बिहार पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही है। बिहार पुलिस रिया के खिलाफ ठोस सबूत इकट्ठा कर कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट लेने की तैयारी कर रही है।

PREV
15
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस: रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार पुलिस को मिले बड़े सबूत, ले सकती है अरेस्ट वारंट

गौरतलब है कि मूलतः बिहार के रहने वाले बॉलीवुड के स्टार अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ धन उगाही, ब्‍लैकमेल, प्रताड़ना व सुसाइड के लिए उकसाने सहित कई गंभीर आरोपों में पटना के राजीव नगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। 

25

पटना पुलिस की टीम इसी सिलसिले में मुंबई गई है। वहां लगातार जांच के दौरान पुलिस टीम को इस मामले में कई अहम सुराग मिल रहे हैं। हांलाकि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया पुलिस से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रही हैं। बताया जा रहा है कि वह पुलिस की पूछताछ से बचने के लिए ऐसा कर रही हैं।
 

35

सुशांत के सुसाइड मामले में मुंबई में जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम को कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो रिया चक्रवर्ती तक पहुंचने के लिए पुलिस अभी सभी आरोपों से जुड़े ठोस सबूत जुटा रही है। पुलिस अपनी जांच में बैंक से जुड़े दस्तावेज को अहम मान रही है। 

45

बिहार पुलिस रिया के खिलाफ सबूत जुटाने के बाद गिरफ्तारी वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी देगी। इसके बाद पटना पुलिस यहां से महिला इंस्पेक्टर और महिला पुलिसकर्मियों की टीम को मुंबई रवाना करेगी। फिलहाल पुलिस रिया को पूछताछ के लिए खोज रही है, लेकिन उसने परिवार के साथ अपना ठिकाना बदल दिया है। वे लोग गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गए बताए जा रहे हैं।

55

पुलिस सूत्र बताते हैं कि इस मामले में एक और टीम पटना के सीनियर अफसर के नेतृत्‍व में मुंबई भेजने की तैयारी चल रही है। इस टीम में एक आइपीएस रैंक के अफसर को भी भेजा का सकता है। हालांकि, अधिकरी अभी इस बाबत कुछ साफ़ नहीं बता रहे हैं।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories