सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में सबसे आगे हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी से पीछे चल रहे सुशील मोदी

पटना (Bihar) । बिहार चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं, इस बार के चुनाव में सोशल मीडिया का महत्व बहुत बढ़ गया है। हर राजनीतिक पार्टी की पूरी कोशिश है कि सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा फोकस किया जाए। इस समय बिहार में तमाम राजनीतिक पार्टियां और प्रमुख नेता सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर सक्रिय हो गए हैं। लेकिन, इस समय सोशल मीडिया में राजनीतिक पार्टी के तौर पर देखें तो RJD ने अपने विरोधियों को काफी पीछे छोड़ रखा है। लेकिन, वहीं, अगर बिहार के प्रमुख नेताओं के व्यक्तिगत अकाउंट को देखें तो नीतीश कुमार बाजी मारते दिखते हैं। हालांकि तेजस्वी यादव से उन्हें चुनौती मिल रही है, जो डिप्टी सीएम सुशील मोदी से फालोअर्स के मामले में आगे हैं। आइए जानते हैं किस पार्टी और किस बड़े नेता के पास सोशल मीडिया पर कितने  फॉलोअर्स है

Asianet News Hindi | Published : Jul 2, 2020 5:11 AM IST / Updated: Sep 25 2020, 06:10 PM IST

111
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के मामले में सबसे आगे हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी से पीछे चल रहे सुशील मोदी


बात सबसे पहले राजनीतिक पार्टियों के ट्विटर अकाउंट की करें तो राजद- 311K, बीजेपी- 149K, जेडीयू - 28.3K, कांग्रेस- 3.9K और जाप के - 19.1K फॉलोअर्स हैं।
 

211


बिहार में फेसबुक अकाउंट पर नजर डालें तो RJD- 374K, BJP Bihar- 341K, Congress Bihar- 145K, JDU- 47K, RLSP- 12K, LJP- 10K और JAP- के 173K फॉलोअर्स हैं।
 

311


अब बात के कुछ प्रमुख नेताओं के ट्विटर अकाउंट के बारे में करें तो इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 57 लाख  तो फेसबुक पर 15 लाख लोग चाहने वाले हैं।
 

411


लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव के ट्टिटर पर 24 लाख और फेसबुक पर 14 लाख फालोअर्स हैं, जो फेसबुक पर नीतीश कुमार के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
 

511


बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के ट्टिटर पर 21 और फेसबुक पर 13 लाख लोग चाहने वाले हैं। डिप्टी सीएम लालू के बेटे तेजस्वी से पीछे चल रहे हैं और फॉलोर्स के मामले में तीसरे स्थान पर है।

611

लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। चिराग के पास ट्टिटर पर 132K और फेसबुक पर 209K फालोअर्स हैं। 
 

711


बिहार के बाहुबली नेता व  पूर्प सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के ट्टिटर पर 119K और फेसबुक पर पप्पू यादव- 570K फॉलोअर्स हैं
 

811


सोशल मीडिया में राजनीतिक पार्टी के तौर पर इस तरह देखें तो RJD ने अपने विरोधियों को काफी पीछे छोड़ रखा है। लेकिन, अगर बिहार के प्रमुख नेताओं के व्यक्तिगत अकाउंट को देखें तो नीतीश कुमार बाजी मारते दिखते हैं। हालांकि तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार को चुनौती दे रहे हैं। 
 

911


राजद सोशल मीडिया के आंकड़े पर बेहद उत्साहित है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि यही ट्रेंड विधानसभा चुनाव में रहेगा, जहां तेजस्वी जी सबको पीछे छोड़ आगे निकल जाएंगे।

1011


जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू कहते हैं कि जो कभी सोशल मीडिया पर चुटकी लेते थे, आज उसी के पीछे हो लिए। लेकिन, इसमें भी राजद ने घोटाला कर दिया होगा।
 

1111


सोशल मीडिया के जानकार बताते हैं कि विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया का बेहद खास महत्व रहने वाला है, जो भी पार्टी इसमें जितना ज्यादा सक्रिय रहेगी उसे उतना ही फायदा मिलेगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos