भोजपुरी की हिट हीरोइन ने हीरो के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई FIR

Published : Aug 03, 2019, 03:50 PM IST

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और अक्षरा सिंह के बीच लंबे समय से चला आ रहा विवाद पुलिस तक जा पहुंचा है। अक्षरा ने मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

PREV
12
भोजपुरी की हिट हीरोइन ने हीरो के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई FIR
पटना. कभी एक-दूसरे पर जान छिड़कने वाले रियल लाइफ के कपल अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के बीच अब जबर्दस्त विवाद हो रहा है। अक्षरा ने पवन सिंह पर आरोप लगाया है कि वे सोशल मीडिया पर उनकी इमेज खराब कर रहे हैं। गंदे फोटो और कमेंट्स पोस्ट कर रहे हैं। अक्षरा ने मुंबई के मालवणी पुलिस थाने में पवन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पवन सिंह पर आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं। लिहाजा उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी गिरफ्तारी तय है। आईटी एक्ट 66 (A), 66 (E) और 67 के तहत तीन साल या इससे ज्यादा की सजा हो सकती है। अक्षरा ने अपनी FIR में पवन की पहली पत्नी ज्योति सिंह के नाम का भी उल्लेख किया है।
22
अक्षरा और पवन सिंह के बीच विवाद को दरभंगा में हुए शो के बाद हवा मिली थी। इसमें अक्षरा ने पवन का नाम लिए बगैर कहा था कि इंडस्ट्री में कुछ लोग उनका करियर चौपट करना चाहते हैं। मीडिया के सामने भी अक्षरा सिंह कई बार पवन सिंह पर इल्जाम लगाती रही हैं। अक्षरा ने कहा कि उनकी सक्सेस को देखकर पवन सिंह जलते हैं। वे साजिश पर उतर आए हैं। अक्षरा और पवन सिंह की जोड़ी फिल्मों में जबर्दस्त हिट रही है। ब्रेकअप के बाद दोनों के रिश्ते बेहद खराब होते चले गए।

Recommended Stories