बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में किशोरी से रेप, आइसोलेशन वार्ड में थी भर्ती, गार्ड गिरफ्तार

Published : Jul 16, 2020, 09:20 AM IST

पटना (Bihar) । मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 15 वर्षीय किशोरी से वहां के गार्ड पर रेप किया है। आरोप के आधार पर महिला थाना में पॉक्सो और रेप की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी गार्ड महेश प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आज पीड़िता का मेडिकल कराया जाएगा। 

PREV
15
बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में किशोरी से रेप, आइसोलेशन वार्ड में थी भर्ती, गार्ड गिरफ्तार

किशोरी चाइल्ड हेल्पलाइन को बाढ़ रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए मिली थी। वहां से लाने के बाद कोरोना जांच के लिए पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
(प्रतीकात्मक फोटो)

25


आरोप के मुताबिक बीते 8 जुलाई की रात में ही गार्ड महेश प्रसाद किशोरी को बाथरूम की तरफ ले गया। बाथरूम में ले जाकर रेप किया।

(प्रतीकात्मक फोटो)

35


शिकायत के मुताबिक उसने हिम्मत करके 14 जुलाई को किशोरी ने चाइल्ड हेल्पलाइन में कॉल करके बताया कि आप सुरक्षा के लिए मेरे साथ जिस गार्ड अंकल को भेजे थे उन्होंने ने ही मेरे साथ रेप किया।

(प्रतीकात्मक फोटो)

45


चाइल्ड हेल्पलाइन ने ही एसएसपी को मामले की जानकारी दी। इसके बाद महिला थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।

(प्रतीकात्मक फोटो)

55


पुलिस के मुताबिक पीड़िता का 164 का बयान दर्ज करा दिया गया है। 16 जुलाई को पीड़िता का मेडिकल जांच कराया जाएगा। किशोरी के अनुसार आठ जुलाई की रात जब आइसोलेशन वार्ड में अन्य लड़कियां सो रही थीं, उसे नींद नहीं आ रही थी। गार्ड ने बहाने से बुलाया तो वह चली गई। जहां गार्ड ने जबरदस्ती बाथरूम में बंद कर उसके साथ रेप किया। आरोप है कि रेप करने के बाद कहा कि किसी को बोली तो मार देंगे।
(प्रतीकात्मक फोटो)

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories