बिहार के 100 गांवों में भरा पानी, मुश्किल में लोगों की जान, घर छोड़कर जाएं तो जाएं कहां

Published : Sep 23, 2019, 08:05 PM ISTUpdated : Sep 23, 2019, 09:08 PM IST

पटना. मध्य प्रदेश-राजस्थान और महाराष्ट के बाद अब लगता है बाढ़ ने बिहार में डेरा डाल लिया है। यहां गंगा,कोशी, गंडक और बागमती नदी का जलस्तर बढ़ने से खगाड़िया-बक्सर जिले के करीब 100 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां के गांवों के लोगों का जन-जीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। उनके घरों में पानी भर गया है। आलम यह है कि अब वह घर से नहीं निकल पा रह हैं। 

PREV
14
बिहार के 100 गांवों में भरा पानी, मुश्किल में लोगों की जान, घर छोड़कर जाएं तो जाएं कहां
जिन लोगों के घरो में पानी भर गया है वह यहां से पलायन कर दूसरे दूर गांव में रहने को जाने को मजबूर हैं। उनके घरों में 3 से चार फीट पानी भर गया है। घरों में रखा राशन पूरी तरह से बेकार हो चुका है। अब तो आलम यह है कि लोगों के पास खाने का अनाज भी नहीं बचा है।
24
बाढ़ पीड़ित लोगों में प्रशासन और सरकार के खिलाफ असंतोष है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उनको किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं दी गई है। अधिकारियों की टीम आती तो है लेकिन सभी लोग आश्वासन देकर चले जाते हैं। ऐसे में ग्रामीण ही एक-दूसरे के सहारे बने हुए हैं। वह गहरे पानी में घुसने को मजबूर हैं।
34
इस बाढ़ की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान गंगा किनारे बसे लोगों हैं। उनके साथ आलम यह है कि वह अपनी बस्ती और गृहस्थी छोड़कर आखिर कहां जाए। उनको छोटे-छोटे बच्चों के लिए बीमारी का डर भी सता रहा हैं। उनकी मवेशियों बीमार होने लगी हैं। क्योंकि वह उनके लिए चारा तक नहीं जुटा पा रहे हैं।
44
बक्सर जिले के कई गांवों में 24 घंटे में 82 हजार क्यूसेक बढ़ा है पानी, वहीं पटना में भी जलस्तर बढ़ रहा है। बता दें कि शुक्रवार को पटना से सटे गंगा घाटों को सीएम नीतीश कुमार ने हवाई सर्वे कर अधिकारियों के साथ मीटिंग करके बिहार में गंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी पर बात की।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories