NDRF की रेस्क्यू बोट पर बच्ची को दिया जन्म,हेलीकॉप्टर से पहुंचाए गए फूड पैकेट्स, देखिए बाढ़ की तस्वीरें

Published : Jul 26, 2020, 06:05 PM ISTUpdated : Jul 27, 2020, 07:42 AM IST

पटना (Bihar) । बिहार के 10 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इसमें पूर्वी चंपारण जिला भी है। इस दौरान कई तरह की तस्वीरें सामने आ रही हीं। जिसे देखने के बाद हर कोई सोचने को मजबूर हो जा रहा है। वहीं, इन सब के बीच आज एक अलग ही तस्वीर सामने आई है, जो एनडीआरएफ की रेस्क्यू बोट की है। हालांकि ये तस्वीर 20 जुलाई की बताई जा रही है, तस्वीर में एक महिला ने एनडीआरएफ की रेस्क्यू बोट पर बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद जवानें  बाद में एम्बुलेंस पर मां और बच्चे को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत स्थिर बताई गई है। दूसरी ओर जहां आवागमन में दिक्कत हो रही है वहां सरकार अब हेलीकॉप्टर से फूड पैकेट्स पहुंचाना शुरू करवा दी है।  

PREV
19
NDRF की रेस्क्यू बोट पर बच्ची को दिया जन्म,हेलीकॉप्टर से पहुंचाए गए फूड पैकेट्स, देखिए बाढ़ की तस्वीरें


बिहार के बाढ़ प्रभावित मोतिहारी जिले में रेस्क्यू बोट पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। एनडीआरएफ जवानों ने महिला को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। 
 

29


डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है। एनडीआरएफ जवानों ने बताया कि प्रसव पीड़ा के बाद महिला को सुरक्षित स्थान पर लेकर जा रहे थे। बोट में दो और महिलाएं सवार थी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने से पहले ही महिला ने बोट पर बच्चे को जन्म दिया। दोनों महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया गया।
 

39


आज पूर्वी चंपारण में 37 लोगों को बचाकर ले जा रही बोट का इंजन बंद होने से वह गंडक नदी में फंस गई। एनडीआरएफ जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बचाया।
 

49

 बिहार के 10 जिलों के 77 प्रखंडों की 577 पंचायतों में लगभग 11 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। 
 

59


पटना के एसके मेमोरियल हॉल में बाढ़ राहत के लिए सामान की पैकिंग करती महिलाएं।
 

69


हेलीकॉप्टर के माध्यम से बाढ़ पीड़ितों को फूड पैकेट्स पहुंचाए जा रहे हैं। दरभंगा और मोतिहारी जिले के कई गांवों में जहां पर आवागमन में दिक्कत हो रही है, वहां पर हेलीकॉप्टर की मदद से फूड पैकेट्स दिए गए।

79

अब तक करीब 10-11 लोगों की बाढ़ के कारण मौत भी हो गई है। राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य निरंतर चलाए जा रहे हैं।

89

बिहार में गांवों कुछ इस गति से घुस रहा नदी का पानी

99

कुछ इस तरह से गैस सिलेंडर को बाढ़ के पानी में ले जाते बच्चे। 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories