दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दुल्हन करती रही इंतजार, ससुराल की जगह पहुंच गया अस्पताल

रोहतास (Bihar) । युवक शादी की तैयारी कर रहा था। अपने शरीर पर हल्दी लगवा रहा था, तभी स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और दूल्हे राजा को विशेष एंबुलेंस से लाकर डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करा दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को दूल्हे को घर से आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी थी, क्योंकि 26 जून को ही उसकी शादी थी और पुलिस दूल्हे को लेकर अस्पताल चली गई। यह घटना नोखा गांव की है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 27, 2020 3:50 AM IST

15
दूल्हा निकला कोरोना पॉजिटिव, दुल्हन करती रही इंतजार, ससुराल की जगह पहुंच गया अस्पताल
25


युवक मुंबई से लॉकडाउन में घर लौटा था। नोखा के हाई स्कूल में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर में 14 दिन रहा। इसके बाद घर लौटा तो परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी।
 

35


26 जून की शाम में रोहतास के राजपुर से भोजपुर जिला के एक गांव में बारात जानी थी। इसकी तैयारी चल ही रही थी, तभी स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पहुंच गई। दूल्हे को अपने कब्जे में ले लिया।

45


दूल्हे का कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर परिजनों में चिंता छा गई। लड़की पक्ष भी डेहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज में परिजन पहुंच गए।
 

55

दुल्हन पक्ष के लोग चाह रहे थे कि किसी तरह उसकी बेटी की शादी आज ही हो जाए, जबकि चिकित्सक इसकी इजाजत नहीं दे रहे थे। जिसे लेकर हंगामा करने की भी कोशिश की। लेकिन, बाद में अस्पताल प्रशासन ने समझा-बुझाकर उसे वहां से हटाया।
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos