Published : Jul 02, 2020, 07:10 PM ISTUpdated : Jul 02, 2020, 07:17 PM IST
पटना ( Bihar) । पत्नी को प्रेमी की बांहों में रंगेलियां मनाते देख पति बौखला गया। वह पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने के लिए मुर्गे के खून से खौफनाक प्लान तैयार किया। हालांकि पुलिस ने इस खौफनाक प्लान को तैयार करने वाले मॉस्टर माइंड आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पुलिस के सामने बताया कि क्यों उसने अपनी ही हत्या की झूठी साजिश इस तरीके से रच डाली। जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई है।
पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर के लापता चल रहे अशोक सिंह को पुलिस ने बिहटा इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में अशोक ने स्वीकार किया है कि उसने पत्नी को उसके प्रेमी के बाहों साथ देख लिया था। इसके दोनों को फंसाने के उद्देश्य से उसने खुद की हत्या की झूठी साजिश रची थी।(प्रतीकात्मक फोटो)
26
अशोक ने बताया कि उसकी पत्नी और सोनू रजक के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों को उसने कई बार साथ-साथ रंगरेलियां मनाते देख लिया है। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।(प्रतीकात्मक फोटो)
36
रोज पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने के लिए नए-नए तरीके की साजिश रचने की सोचता रहता। फिर उसने एक दिन एक खौफनाक प्लान बनाया। उसे अंजाम देने के लिए वह मार्केट से मुर्गा खरीदकर लाया।(प्रतीकात्मक फोटो)
46
पत्नी और उसके प्रेमी को फंसाने की मंशा से उसने फर्जी ढंग से अपनी हत्या की साजिश रची। घटनास्थल पर मुर्गे को काटकर खून के छींटे गिरा दिए। इसके बाद मुर्गे के मांस को के साथ वह गायब हो गया। (प्रतीकात्मक फोटो)
56
घटना की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और वहां से खून का सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने ही वाली थी तभी मामले का पर्दाफाश कर लिया गया।(प्रतीकात्मक फोटो)
66
पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखोपुर के लापता चल रहे अशोक सिंह को पुलिस ने बिहटा इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में अशोक ने स्वीकार किया है कि उसने पत्नी को उसके प्रेमी के बाहों साथ देख लिया था। इसके दोनों को फंसाने के उद्देश्य से उसने खुद की हत्या की झूठी साजिश रची थी। (प्रतीकात्मक फोटो)
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।