लॉकडाउन; नेपाल में फंसा पति, फोन पर विवाद हुआ और ढाई साल से मायके में रह रही पत्नी ने दे दी जान

पटना। कोरोना वायरस (Covid-19) से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। लोग खुशी-खुशी लॉकडाउन का पालन भी कर रहे हैं। मगर बीच-बीच में परेशान और हैरान करने वाली खबरें भी आ जाती हैं। हेल्थ वर्कर्स से मारपीट, घर में कलह, रिश्तों के दरकने और खुदकुशी की घटनाएं सामने आ रही हैं। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 17, 2020 9:06 AM IST / Updated: Apr 17 2020, 02:37 PM IST

17
लॉकडाउन; नेपाल में फंसा पति, फोन पर विवाद हुआ और ढाई साल से मायके में रह रही पत्नी ने दे दी जान

बिहार के मुजफ्फरपुर से जुड़ा ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। नेपाल में फंसे पति से मोबाइल पर नोकझोंक के बाद एक महिला ने खुदकुशी कर ली। बुधवार की रात का ये मामला सिकंदरपुर कुंडल का है। 

27

खुदकुशी करने वाली महिला का नाम ज्योति है वह 30 साल की है। ज्योति मायके में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, ज्योति का पति पिछले कई दिनों से लॉकडाउन के कारण नेपाल में फंस गया है। वह नेपाल में दिहाड़ी मजदूरी करता है। (प्रतीकात्मक फोटो) 

37

मोबाइल पर बातचीत के दौरान ज्योति और उसके पति के बीच नोकझोंक हुई थी। ज्योति ने फोन पर पति को खुदकुशी कर लेने की धमकी दी। बाद में उसने ऐसा किया भी। पुलिस ने पूरे मामले को पारिवारिक विवाद बताया है। जांच के लिए ज्योति का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)

47

12 साल पहले ज्योति की शादी हुई थी। उसका पति नेपाल में काम करता है इस वजह से ज्योति कभी ससुराल तो कभी मायके में रहती थी। उसके दो बच्चे भी हैं। ज्योति पिछले ढाई साल से लगातार मायके में थी। लॉकडाउन होने पर भी जब उसका पति नहीं लौटा, दोनों के बीच विवाद हो गया। (प्रतीकात्मक फोटो) 

57

वैसे लॉकडाउन में घरेलू कलह के मामले बढ़ गए हैं। बिहार महिला आयोग ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों में कई शिकायते मिली हैं। शिकायतें फोन पर, ईमेल के जरिए भेजी जा रही हैं। (प्रतीकात्मक फोटो) 
 

67

महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने मीडिया को जानकारी दी है कि लॉकडाउन में अबतक सात घरेलू हिंसा के मामले आ चुके हैं। ये मामले आयोग के पास ऑनलाइन आए हैं। सभी मामलों में सुनवाई के लिए तारीख दी जा रही है। (प्रतीकात्मक फोटो) 

77

दिलमणि मश्रिा ने बताया कि घरेलू हिंसा के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। महिलाएं फोन पर ज्यादा शिकायत भेज रही हैं। रोज छह से सात कॉल आ रही हैं और महिलाएं फोन पर ही न्याय की गुहार लगा रही हैं। (प्रतीकात्मक फोटो) 

Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos