भागलपुर (Bihar) । पुलिस ने आदमपुर के एक रिहायशी इलाके में छापा मारा है। पुलिस ने यहां से एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 4 महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला और उसके पुरुष साथी ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए पति-पत्नी बनकर मकान किराए पर लिया। इसके बाद में देह व्यापार के लिए इसका इस्तेमाल करने लगे।
पुलिस को खबर मिली थी कि शहर के बीचों बीच लॉकडाउन में भी देह व्यापार कराया जा रहा है। सिटी डीएसपी के नेतृत्व में जोगसर थाने की पुलिस ने रात को छापा मारा और कई लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।
25
जांच में यह बात सामने आई कि जिस मकान में देह व्यापार चल रहा था उसे मार्च महीने में एक शख्स ने किराए पर लिया था। वे खुद को पति-पत्नी बता रहे थे।
35
पुलिस के मुताबिक दोनों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए पति-पत्नी बनकर ये मकान किराए पर लिया। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर मकान मालकिन ने बताया कि उसने मार्च महीने में अपना घर किराए दिया था।
45
मकान मालकिन ने पुलिस को बताया कि मकान किराए पर देने के बाद वह दिल्ली चली गई थी। कुछ दिनों पहले ही वो दिल्ली से लौटी हैं और उन्हें इस तरह की गतिविधि की कोई जानकारी नहीं थी।
55
सिटी डीएसपी राजवंश सिंह ने कहा कि अभी पूरे मामले की जांच चल रही है जिसके बाद इसकी जानकारी मीडिया को दी जाएगी, उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।