बेटे के सिर पर सेहरा बांधने की चल रही थी तैयारी,अब तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर आएगा घर; हर आंख गमगीन

वैशाली (Bihar) ।  भारत-चीन के सैनिकों के बीच सोमवार रात लद्दाख की गलवान वैली में हुई हिंसक झड़प में जवान जय किशोर सिंह शहीद हो गए हैं। वे जंदाहा थाना क्षेत्र के चकफतेह गांव के रहने वाले थे। जय किशोर दो साल पहले की सेना में भर्ती हुए थे। जय किशोर की अभी शादी नहीं हुई थी। घरवालों के मुताबिक उनके शादी की बात चल रही थी। वहीं, लोगों की आंखें नम थी। वे गम और गर्व के साथ ये चर्चा करते दिखे कि बेटे के सिर पर सेहरा बांधने की तैयारी चल रही, लेकिन अब  तिरंगे में लिपटा उसका पार्थिव शरीर आएगा।

Asianet News Hindi | Published : Jun 17, 2020 3:32 PM IST / Updated: Jun 18 2020, 10:48 AM IST

15
बेटे के सिर पर सेहरा बांधने की चल रही थी तैयारी,अब तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर आएगा घर; हर आंख गमगीन


जय किशोर की शहादत की खबर मिलने के बाद से गांव में मातम है। उनके घर पर गांव के लोग जुटे हुए हैं। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
 

25


जय किशोर चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई नंद किशोर भी सेना के जवान हैं।  
 

35


जय किशोर के पिता राज कपूर सिंह किसान हैं। जय किशोर 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। 

45


जय किशोर के शहादत की खबर सुनकर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि जय किशोर अविवाहित थे। उनके शादी की बात चल रही थी।

55


शहीद के घर पहुंचे आसपास गांवों के भी लोगों की आंखें नम हैं। वे गम और गर्व के साथ ये चर्चा करते दिखे कि बेटे के सिर पर सेहरा बांधने की तैयारी चल रही, लेकिन अब  तिरंगे में लिपटा उसका पार्थिव शरीर आएगा।

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos