बेटी की असलियत जान मां-बाप ने घर तो क्या उसे दूसरे राज्य भेज दिया..लेकिन फिर जो हुआ वो बहुत डरावना था

Published : Jan 17, 2021, 11:40 AM IST

पटना (Bihar) । अजब-प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। लव स्टोरी जानने के बाद मां-बाप ने अपनी बेटी को महाराष्ट्र भेज दिया। वहीं, प्रेमिका से दूर होने पर प्रेमी ने ऐसा प्लान तैयार किया कि खुद जेल में पहुंच गया। दरअसल प्रेमी ने प्रेमिका के भाई का ही अपहरण कर लिया। बाद में कॉल करके पीड़ित परिवार से कहा कि लड़की को उससे मिलवा दें तो वो उसके भाई को छोड़ देगा। जिसका खुलासा पटना पुलिस ने एक दिन पहले देर शाम को किया। 

PREV
15
बेटी की असलियत जान मां-बाप ने घर तो क्या उसे दूसरे राज्य भेज दिया..लेकिन फिर जो हुआ वो बहुत डरावना था

विनय एक लड़की से प्यार करता था। दोनों आरा के ही एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई करते थे। दोनों की लव स्टोरी जानने के बाद परिवार के लोगों ने अपनी बेटी को महाराष्ट्र स्थित अपने घर भेज दिया। 
(प्रतीकात्मक फोटो)

25

प्रेमिका ने पूरी स्टोरी मैसेज से प्रेमी को दी, जिसके बाद प्रेमी गुस्से में आ गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसने किसी तरह से एक कट्‌टा और गोली का जुगाड़ किया। फिर लड़की के भाई को ही गन प्वाइंट पर किडनैप कर लिया।
(प्रतीकात्मक फोटो)

35

पुलिस के मुताबिक विनय ने पटना आने पर किडनैप किए गए प्रेमिका के भाई से उसके घर कॉल कराया, जिससे यह संदेश भेजवाया कि वो लड़की को उसके पास पहुंचा दें तो वो उसे छोड़ देगा। 
(प्रतीकात्मक फोटो)

45

परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसने संदेहास्पद स्थिति में विनय और लड़की के भाई को पटना रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

55

थाने में लड़की के भाई ने रोते हुए पुलिस के सामने सारी बात बताई, जिसके बाद विनय के पास से कट्‌टा भी बरामद किया गया।  जिसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया।

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories