सुशांत केसः मुंबई से जांच कर लौटी बिहार पुलिस, खोले ये राज, कहा-वहां काम करना अब मुश्किल

Published : Aug 06, 2020, 02:58 PM ISTUpdated : Aug 06, 2020, 03:20 PM IST

पटना (Bihar)।  एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच करने मुंबई गई पटना पुलिस की टीम आज बिहार वापस लौट आई। एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी जांच में जो जानकारी सामने आई है वह सीबीआई के लिए अहम साबित होगी। मामला सीबीआई के पास है इसलिए जांच के बारे में ज्यादा बताना संभव नहीं है। जितना हो सकता था, हमने जांच किया है। वहां काम करना बहुत मुश्किल था। बता दें कि बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने तीन दिन में बिहार सरकार को रिपोर्ट देने का आदेश दिया था।

PREV
18
सुशांत केसः मुंबई से जांच कर लौटी बिहार पुलिस, खोले ये राज, कहा-वहां काम करना अब मुश्किल


एसपी को जबरन क्वारंटाइन करने के बाद खुद को बचाने के सवाल पर टीम ने कहा कि पुलिस ट्रेनिंग में यह सिखाया जाता है। सीनियर का आदेश मिला, जिसके बाद पटना लौटे हैं।
 

28

पुलिस अधिकारी एसएसपी उपेंद्र शर्मा और आईजी संजय सिंह से मिलेंगे। वे मुंबई में अब तक की गई जांच की रिपोर्ट देंगे। इसके बाद एसएसपी और आईजी पुलिस मुख्यालय जाकर डीजीपी से मिलेंगे। पटना पुलिस मुंबई में की गई जांच की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी। 

38


सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पटना पुलिस के 4 अधिकारी जांच के लिए मुंबई गए थे। बाद में एसपी सिटी विनय तिवारी को भेजा गया। उन्हें बीएमसी ने क्वारंटाइन किया है।

48


 एसपी सिटी विनय तिवारी के साथ हुई घटना के बाद पटना पुलिस की टीम मुंबई में छिपकर चार दिन से जांच कर रही थी। सुशांत सुसाइड केस की जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को दी गई है।

58


बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी एसपी विनय तिवारी को क्वारंटाइन से बाहर नहीं कर रही है। उन्हें हाउस में अरेस्ट की तरह रखा गया है। हम आज एडवोकेट जनरल से सलाह के बाद तय करेंगे कि इस मामले में क्या कार्रवाई की जाए। इस मामले में हम कोर्ट भी जा सकते हैं।

68


पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो सुशांत इसी साल जनवरी में 20 से 24 फरवरी के बीच कार से चंडीगढ़ गए थे। वह अपनी बहन रानी के साथ रहना चाहते थे। इन पांच दिनों के दौरान रिया ने उन्हें 25 कॉल किए थे।

78


सुशांत अपनी बहनों के साथ चंडीगढ़ और फिर हिमाचल प्रदेश जाना चाहते थे, लेकिन रिया ने उन्हें ब्लैकमेल करके रोका था। सुशांत रिया और उनके परिवार के बारे में अपनी बहनों को बताया था। यह भी जानकारी सामने आई है कि सुशांत मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में कहीं रहना चाहते थे।

88


सूत्रों के मुताबिक, सुशांत ने नवम्बर में बहन से मदद मांगने के लिए कॉल किया था। दिसंबर में सुशांत ने नए नंबर से कॉल कर मदद की गुहार लगाई। सुशांत ने कहा कि रिया और उनका परिवार उन्हें मेंटल हॉस्पिटल में भेजने की कोशिश कर रहा है। वो मेंटल हॉस्पिटल नहीं जाना चाहते हैं।

Recommended Stories