MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • News
  • Patna Metro: होली पर सुबह पटना मेट्रो रहेगी बंद! सफर से पहले जान लें नई टाइमिंग

Patna Metro: होली पर सुबह पटना मेट्रो रहेगी बंद! सफर से पहले जान लें नई टाइमिंग

Patna Metro Holi Update: होली के दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। दोपहर बाद परिचालन शुरू होगा। साथ ही भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 2.75 किमी नई लाइन पर CMRS जांच के बाद जल्द सेवा शुरू हो सकती है।

2 Min read
Author : Akshansh Kulshreshtha
Published : Mar 03 2026, 03:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
होली पर कुछ घंटों के लिए थमेंगे पहिए, दोपहर बाद मिलेगी राहत
Image Credit : x.com @IndexBihar

होली पर कुछ घंटों के लिए थमेंगे पहिए, दोपहर बाद मिलेगी राहत

होली का त्योहार खुशियों और रंगों का होता है। लेकिन अगर आप इस बार पटना में मेट्रो से सफर करने की सोच रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। त्योहार के दिन पटना मेट्रो के संचालन समय में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को अपनी योजना बदलनी पड़ सकती है। राजधानी में मेट्रो सेवा संभाल रही Patna Metro Rail Corporation ने होली के दिन विशेष टाइमिंग जारी की है।

26
सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी सेवा
Image Credit : X

सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी सेवा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, होली के दिन यानी बुधवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यह फैसला त्योहार के मौके पर कर्मचारियों को अवकाश देने और संचालन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। ऐसे में जो लोग सुबह के समय पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन के बीच यात्रा करने की योजना बना रहे थे, उन्हें अपनी टाइमिंग बदलनी होगी।

Related Articles

Related image1
चीते के साथ होली खेल रहे हैं बिहार के लड़के? वायरल वीडियो का असली सच क्या है?
Related image2
बर्थडे सेलिब्रेशन में हादसा या साजिश? लखनऊ में 13 साल के बेटे की मौत पर पिता ने रोते हुए कही बड़ी बात
36
दोपहर ढाई बजे से फिर चलेगी मेट्रो
Image Credit : X

दोपहर ढाई बजे से फिर चलेगी मेट्रो

होली के रंगों के बाद दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो सेवा दोबारा शुरू कर दी जाएगी। बुधवार को दोपहर ढाई बजे से रात 8 बजे तक ट्रेनें चलती रहेंगी। आम दिनों में पटना मेट्रो सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कुल 24 फेरे लगाती है, लेकिन होली के कारण फेरों की संख्या कम रहेगी। हालांकि गुरुवार से मेट्रो अपने नियमित समय पर ही चलेगी, जिससे रोजाना सफर करने वालों को राहत मिलेगी।

46
होली के बाद 2.75 किलोमीटर नई लाइन शुरू होने की तैयारी
Image Credit : X

होली के बाद 2.75 किलोमीटर नई लाइन शुरू होने की तैयारी

पटना के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर है। होली के बाद Commissioner of Metro Rail Safety (CMRS) की टीम शहर पहुंचने वाली है। यह टीम भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक लगभग 2.75 किलोमीटर लंबे नए ट्रैक की सुरक्षा जांच करेगी। अगर सब कुछ मानकों पर खरा उतरता है, तो इस खंड पर भी मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी।

56
क्या-क्या होगी जांच?
Image Credit : X

क्या-क्या होगी जांच?

सीएमआरएस की टीम निम्न बिंदुओं पर खास नजर रखेगी:

  • ट्रैक और सिविल स्ट्रक्चर की मजबूती
  • सिग्नलिंग सिस्टम
  • अग्नि सुरक्षा व्यवस्था
  • यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं

भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच निर्माण कार्य लगभग पूरा बताया जा रहा है। अब सिर्फ सुरक्षा मंजूरी का इंतजार है।

66
शहर की ट्रैफिक समस्या में मिलेगी राहत
Image Credit : Asianet News

शहर की ट्रैफिक समस्या में मिलेगी राहत

नई लाइन शुरू होने के बाद शहर के एक बड़े हिस्से को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। कनेक्टिविटी बेहतर होगी और रोजाना सफर करने वालों का समय बचेगा। पटना मेट्रो का यह विस्तार पहले कॉरिडोर के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। यानी होली के बाद सिर्फ मौसम ही नहीं, बल्कि पटना की मेट्रो रफ्तार भी तेज होने वाली है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AK
Akshansh Kulshreshtha
अक्षांश कुलश्रेष्ठ। पत्रकार के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर ये हाइपर लोकल, ट्रेन्डिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, हेल्थ और यूटिलिटी की खबरों पर काम कर रहे हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता और जनसंचार की डिग्री ली हुई है। इनके पास डिजिटल मीडिया मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, सोशल मीडिया मार्केटिंग, ऑनलाइन ब्रांडिंग और कंटेंट प्रमोशन का भी अनुभव है।
बिहार समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
प्यार-मर्डर से लेकर न्यूड तक, OTT क्राइम थ्रिलर सीरीज जैसी है झांसी के देवर-भाभी कहानी
Recommended image2
अली खामेनेई की लोकेशन कैसे ट्रैक हुई? इज़राइल ने ईरान के ट्रैफिक कैमरे और मोबाइल डेटा हैक किए!
Recommended image3
Now Playing
'इजरायल-US का विरोध करे भारत, वरना हम समझेंगे आप रेपिस्ट और शैतानों के साथ हैं'
Recommended image4
Now Playing
Best Holi Song 2026 : होली में नॉनस्टॉप बजाएं ये 10 गानें, पार्टी होगी हिट । Holi Ke Gana
Recommended image5
Now Playing
Iran News: 'हालात बहुत खराब हैं, Modi Ji हमारे बच्चों को निकाल लो'
Related Stories
Recommended image1
चीते के साथ होली खेल रहे हैं बिहार के लड़के? वायरल वीडियो का असली सच क्या है?
Recommended image2
बर्थडे सेलिब्रेशन में हादसा या साजिश? लखनऊ में 13 साल के बेटे की मौत पर पिता ने रोते हुए कही बड़ी बात
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved