देशभर में खाली हैं 10.60 लाख शिक्षकों के पद, बिहार में सबसे ज्यादा; 13 राज्यों की सूची भी जान लीजिए

Published : Sep 22, 2020, 10:23 AM ISTUpdated : Sep 22, 2020, 11:36 AM IST

पटना (Bihar) । देश भर 10 लाख 60 हजार 139 शिक्षकों के पद खाली हैं। ये जानकारी खुद केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Union Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank) ने लोकसभा में सांसद धर्मवीर सिंह (MP Dharamvir Singh) द्वारा अतारांकित प्रश्न के जबाव में दिया है। वर्ष 2020-21 तक पूरे देश में शिक्षकों के 61 लाख 84 हजार 464 पद स्वीकृत हैं। वहीं, सबसे अधिक शिक्षकों के पद बिहार में रिक्त हैं। आइए जानते हैं 13 राज्यों में कितने शिक्षक (teacher) के पद रिक्त हैं।

PREV
16
देशभर में खाली हैं 10.60 लाख शिक्षकों के पद, बिहार में सबसे ज्यादा; 13 राज्यों की सूची भी जान लीजिए

बिहार में शिक्षकों के 2,75,255 पद रिक्त हैं। हालांकि खबर है कि प्रारंभिक से लेकर प्लस टू स्कूलों में शिक्षकों के करीब 1.24 लाख पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। प्रारंभिक स्कूलों में शिक्षकों के पद भरने हेतु पिछले साल से ही नियोजन प्रक्रिया जारी है, जिसे पूरा नहीं किया जा सका है। हाईस्कूलों में भी शिक्षकों के पद भरने के लिए एसटीईटी की पुनर्परीक्षा अंतिम चरण में है। (प्रतीकात्मक फोटो)

26

उत्तर प्रदेश में 2,17,481 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। खबर है की सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस आंकड़े को संज्ञान में लिया है और जरूरी निर्णय ले रहे हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

36


झारखंड में  95,897 और मध्य प्रदेश  91,972 सरकारी शिक्षकों के पद रिक्त हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

46


पश्चिम बंगाल में 72,220, छत्तीसगढ़  51,830 और राजस्थान  47,666 सरकारी शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

56


आंध्र प्रदेश में  34,888,  कर्नाटक 32,644 और जम्मू कश्मीर  में भी 21,806 सरकारी शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)
 

66


 बात अगर मिजोरम की करें तो वहां एक भी शिक्षक का पद रिक्त नहीं हैं। जबकि, लक्षदीप में 83 और लद्दाख में 188 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। (प्रतीकात्मक फोटो)

Recommended Stories