सेक्स पॉवर की दवा खाने के बाद लड़कियां खुद हो जाती थीं राजी

भोजपुर के चर्चित सेक्स रैकेट के मास्टर माइंड ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लड़कियों को सेक्स पॉवर की दवाएं खिलाकर गलत काम में झोंका जाता था। उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को एक लड़की गिरोह के चंगुल से भागकर पुलिस तक पहुंची थी। इस मामले में एक MLA की भूमिका भी सामने आई है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 1, 2019 8:12 AM IST

13
सेक्स पॉवर की दवा खाने के बाद लड़कियां खुद हो जाती थीं राजी
भोजपुर. बिहार के भोजपुर में सामने आए हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में एक नया सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मास्टर माइंड संजय यादव उर्फ पंडित उर्फ जीजा ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो लड़कियों को सेक्स पॉवर की दवाएं देकर देह व्यापार के लिए तैयार करता था। ये दवाएं खाने के बाद लड़कियां उत्तेजित हो जाती थीं और फिर वे फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए राजी हो जाती थीं। गौरतलब है कि 18 जुलाई को एक लड़की गिरोह के चंगुल से भागकर पुलिस तक पहुंची थी। लड़की ने बताया था कि उसे एक MLA के घर पर भी भेजा गया था। हालांकि पुलिस अभी जांच की बात कहकर चुप्पी साधे हुए है। यह सेक्स रैकेअ अनिता देवी नामक महिला चलाती थी। उसे भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। अनिता देवी ने भी स्वीकार किया कि उसने लड़की को MLA के पास भेजा था। मास्टर माइंड संजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वो अपनी पहचान छुपाने और पुलिस से बचने भोजपुर के पीरो, बक्सर, भभुआ व रोहतास जिले में घूम-घूमकर सेक्स पॉवर की दवाएं बेचता था। अपनी मदद के लिए आरोपी ने एक बुजुर्ग को साथ ले रखा था। हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसे भभुआ के एक होटल से धर दबोचा।
23
संजय नवादा जिले के सुपौल गांव का रहने वाला है। आरोपी पहले ऑर्केस्ट्रा चलाता था। भोजपुर के SP सुशील कुमार ने बताया कि सेक्स रैकेट के तार MLA से लेकर इंजीनियर जैसे कई रसूखदारों से जुड़े हुए हैं। मामला सामने आने के बाद संजय अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस से बचने वो फेक नंबर यूज कर रहा था। पकड़े जाते वक्त वो उदवतनगर इलाके की रहने वाली एक लड़की के नाम की सिम का इस्तेमाल कर रहा था। हालांकि IT सेल की मदद से पुलिस उस तक पहुंच गई। इस सेक्स रैकेट में अभी तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।
33
बताते हैं कि अनीता का एक MLA से पुराना संपर्क है। वो अकसर उसके पास जाती थी। अनीता की 2003 में संदेश थाना क्षेत्र के मनियक्ष गांव के संजय राम के साथ शादी हुई थी। हालांकि यह शादी 10 साल बाद टूट गई। इसके बाद अनीता आरा के महावीर टोला स्थित एक डॉक्टर के नर्सिंग होम में साफ-सफाई करने लगी। वो यही पास में किराए के घर में रहती थी। लेकिन जब यहां से काम छूटा, तो वो विधायक के संपर्क में आई। साथ ही उसका परिचय संजय से हुआ और फिर सेक्स रैकेट में उतर गई। आरोपी ने बताया कि लड़कियों को दिन के 1500, जबकि रात के 6000 रुपए तक मिलते थे। पुलिस में गिरफ्त में आया एक दलाल संजीत लड़कियों को ठिकाने पर पहुंचाता था।
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos