सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी, चीख पड़ी दुल्हन, घर में मचा कोहराम

मधुबनी (Bihar) । बिहार के मधुबनी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर में शादी के बाद जश्न का माहौल था। लेकिन, अब उसी घर में मातम पसरा है। दरअसल सुहागरात में दूल्हा-दुल्हन अपने कमरे में सो रहे थे। तभी, कहीं से सांप निकला और दूल्हे को डंस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद कोहराम मच गया। सुहागरात में ही विधवा हुई दुल्हन बेसुध हो गई है। यह घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के सुखवासी गांव की है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 20, 2020 3:21 AM IST

15
सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, तभी, चीख पड़ी दुल्हन, घर में मचा कोहराम


नीतीश कुमार की शादी बुधवार की रात बासोपट्टी थाना क्षेत्र स्थित मढिया गांव निवासी जोगिंदर राय की बेटी से हुई थी। शादी की रात दोनों पक्षों में खुशी का माहौल था। (प्रतीकात्मक फोटो)

25


शादी के अगले दिन यानी गुरुवार को पिता ने पुत्री को दामाद के साथ विदा किया। दुल्हन के ससुराल आने के बाद महिलाओं ने मंगल गीत गाकर सारी रस्में पूरी की।(प्रतीकात्मक फोटो)
 

35


दूल्हा-दुल्हन को सुहागरात के लिए कोहबर में भेजा गया। लेकिन, इस नव दंपति की खुशियां कुछ ही घंटों में गम में तब्दील हो गईं।(प्रतीकात्मक फोटो)
 

45


परिवार से जुड़े लोगों के मुताबिक, सुहागरात में दूल्हा-दुल्हन कमरे में थे, तभी किसी विषधर सर्प ने दूल्हे नीतिश को डंस लिया।  सुखवासी गांव के सरपंच रमाशंकर ठाकुर के मुताबिक कुछ ग्रामीणों के कहने पर युवक को तांत्रिक के पास ले जाया गया। दिनभर तांत्रिक के द्वारा झाड़-फूंक की प्रक्रिया चलती रही।(प्रतीकात्मक फोटो)
 

55


तंत्र-मंत्र से कोई सुधार होता नहीं दिखा तो उसके बाद मरीज को बासोपट्टी पीएचसी ले जाया गया। लेकिन, गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मधुबनी रेफर कर दिया। आखिरकार मधुबनी में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।(प्रतीकात्मक फोटो)
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos