पटना (Bihar) । आठ साल की बच्ची से रेप करने के आरोपी की पिटाई से मौत हो गई। घटना अगमकुआं थाना इलाके के नया टोला स्थित स्लम बस्ती की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी घर में सो रही बच्ची को उठा ले गया था और उसके साथ हैवानियत किया था। फिलहाल, बच्ची का इलाज चल रहा है।
अगमकुआं थाना इलाके के नया टोला स्थित स्लम बस्ती में टुनटुन अकेले रहता था और कूड़ा-कचरा उठाकर बेचता था। पीड़ित बच्ची का परिवार भी यही काम करता है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
25
बच्ची की मां का आरोप है कि सोते समय आरोपी टुनटुन घर आया और मुंह दबाकर बच्ची को उठा ले गया था। वह जब सुबह उठीं तो देखा कि बच्ची गायब है।
(प्रतीकात्मक फोटो)
35
परिवार के लोग अनहोनी की आशंका देख उसे खोजने लगे। इतने में पड़ोस की एक महिला ने बताया कि बच्ची का मुंह दबा कर टुनटुन ले जा रहा था। संभवत उसने उसके साथ दुष्कर्म किया होगा। (प्रतीकात्मक फोटो)
45
पीड़िता की मां के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही स्लम बस्ती के अन्य लोग आक्रोशित हो गए। उग्र हुए लोगों ने टुनटुन मांझी को मौके पर ही घेर लिया और उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
55
पुलिस ने पीड़िता और आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। थानेदार अभिजीत कुमार के मुताबिक आरोपी युवक की मौत हो गई है। वहीं, पीड़ित बच्ची का मेडिकल कराया गया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।