Aditya Pancholi Birthday: 20 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे आदित्य पंचोली, दो बार रेप का लग चुका आरोप

Published : Jan 04, 2022, 06:10 AM IST

मुंबई. कभी हीरो तो कभी विलेन बने निर्मल पंचोली जिन्हें हम आदित्य पंचोली (Aditya pancholi) के नाम से जानते हैं, उनका जन्म हुआ 4 जनवरी 1965 को। उनके पिता का नाम राजन पंचोली है और मां का नाम अरुणा है। आदित्य पंचोली हिंदी फिल्म निर्देशक थे। कहा जाता है कि जब वो मुंबई के लोकल ट्रेन में घूम रहे तो इन्हें एक डायरेक्टर ने देखा। उन्होंने आदित्य पंचोली की स्मार्टनेस को देखते हुए उन्हें फिल्मों में किस्मत आजमान की सलाह दी। जिसके बाद आदित्य पंचोली ने ग्लैमर इंडस्ट्री में करियर बनाने की ठानी। आइए जानते हैं उनके जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प कहानियां...

PREV
18
Aditya Pancholi Birthday: 20 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे आदित्य पंचोली, दो बार रेप का लग चुका आरोप

आदित्य पंचोली ने फिल्मों में कदम रखने से पहले ही खुद से बड़ी एक्ट्रेस जरीना  वहाब से शादी कर ली थी। उन्होंने 1986 में शादी की और इसी साल 'सस्ती दुल्हन और महंगा दूल्हा' से बॉलीवुड में डेब्यू की। इसके बाद वो किसी फिल्म में हीरो तो किसी फिल्म में विलेन बने नजर आए। लेकिन उन्हें वो पहचान नहीं मिली। 

28

आदित्य पंचोली ने फिल्मों में कदम रखने से पहले ही खुद से बड़ी एक्ट्रेस जरीना  वहाब से शादी कर ली थी। 1986 में ही उन्होंने जरीना के साथ सात फेरे लिए। इसके बाद एक्ट्रेस ने फिल्में छोड़कर घर संभालने लगी थी।

38

आदित्य को महेश भट्ट की फिल्म 'जख्मी जमीन' से उन्हें असली पहचान मिली। हालांकि मुख्य भूमिका में वो ज्यादा सफल नहीं रहे इसलिए सहायक अभिनेता के रूप में काम करना शुरू किया और यहां से वो हिट होने लगे। उन्होंने तरकीब, जोड़ीदार, आँखे, ये दिल आशिकाना, बाजीराव मस्तानी, यस बॉस जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

48

फिल्मों से ज्यादा आदित्य का नाता विवादों से रहा। इनपर रेप जैसे संगीन आरोप भी लग चुके हैं। आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस पूजा बेदी का रिश्ता उस वक्त खूब सुर्खियों में रहा था। लेकिन इस रिश्ते का अंजाम बहुत बुरा रहा। दरअसल आदित्य पर आरोप था कि वह पूजा बेदी की गैरमौजूदगी में उनकी मेड का शारीरिक शोषण करने का प्रयास कर रहे थे। इस बात का पता जब पूजा बेदी को लगा तो उन्होंने आदित्य पंचोली से अपना रिश्ता तोड़ दिया था। 

58

जिया खान सुसाइड केस के दौरान भी आदित्य पंचोली सुर्खियों में रहें। आदित्य के बेटे सूरज पंचोली का रिश्ता जिया के साथ था। जब मीडिया ने उनसे यह सवाल पूछा तो एक्टर ने महिला पत्रकार पर हमला कर दिया था। उन्होंने महिला पत्रकार के हाथ पर बार-बार दरवाजे को पटका, जिससे उसे चोट आई। इसके बाद भी पंचोली नहीं रुके और फिर उन्होंने रिपोर्टर के हाथ से कैमरा छीन कर उसे तोड़ दिया।

68

आदित्य का नाम बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत के साथ भी जुड़ा।  20 साल छोटी कंगना के पीछे वो दीवाने थे। ये बाद अदाकारा ने खुद एक इंटव्यू में बताई थी। कंगना इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रही थीं और आदित्य इंडस्ट्री में उनके मेंटर की भूमिका में थे। इस दौरान दोनों की नजदिकियां बढ़ी थी। 

78

एक नामचीन अभिनेत्री ने आदित्य पंचोली पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया। अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा था कि आदित्य पंचोली ने उन्हें ड्रग्स दिए और उनका रेप किया।

88

अनिल कपूर को धमकी देने के मामले में भी वो विवादों में रह चुके हैं। अंडरवर्ल्ड का नाम लेकर वो अभिनेताओं को धमकी देते थे। फिल्म 'त्रिमूर्ति' की शूटिंग के दौरान अनिल कपूर को फिल्म छोड़ने की धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की। जब पुलिस ने इन कॉल डिटेल को खंगाला तो पता लगा कि यह धमकियां कोई और नहीं बल्कि आदित्य पंचोली दे रहे थे।

और पढ़ें:

टीवी की फेमस एक्ट्रेस SREEJITA DE बनने वाली हैं दुल्हन, जर्मन बॉयफ्रेंड के साथ रचाएंगी शादी

KAJOL की बहन TANISHAA MUKERJI ने क्या चोरी-छिपे कर ली शादी, पैरों को देख फैंस को लगा झटका, जानें पूरा माजरा

कश्मीर में झील किनारे योगा करती नजर आईं Sara Ali khan, थ्रोबैक फोटोज में अदाकारा की दिखी नेचुरअल ब्यूटी

Recommended Stories