17 DISASTER देने वाली ऐश्वर्या राय की फिल्मों का हाल, 7 नहीं कमा पाई 10 Cr, तीन का हाल घुमा देगा माथा

Published : Nov 01, 2022, 11:37 AM IST

एंटरटेरमेंट डेस्क. ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) 49 साल की हो गई है। उनका जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलौर में हुआ था। अपने 25 साल के करियर में ऐश्वर्या राय ने 35 फिल्मों में काम किया, इनमें कुछ साउथ और कुछ इंग्लिश फिल्म्स हैं। वैसे, आपको बता दें कि ऐश ने अपने करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। उनकी करीब 17 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुईं। इनमें से 7 मूवीज ऐसी हैं, जो 10 करोड़ का बिजनेस तक नहीं कर पाई थी। वहीं, कलेक्शन में मामले में 3 फिल्मों का हाल तो ऐसा रहा, जिसे जानकर माथा घुम जाएगा। आज आपको इस पैकेज में ऐश्वर्या राय की डिजास्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है, नीचे पढ़ें इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल और कलेक्शन...

PREV
17
17 DISASTER देने वाली ऐश्वर्या राय की फिल्मों का हाल, 7 नहीं कमा पाई 10 Cr, तीन का हाल घुमा देगा माथा

1997 में बॉबी देओल के साथ फिल्म और प्यार गया से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ऐश्वर्या राय को बहुत ही जल्द स्टारडम मिल गया था। दरअसल, 1999 में आई फिल्म हम दिल दे चुके सनम ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

27

ऐश्वर्या राय की डेब्यू फिल्म और प्यार हो गया फ्लॉप साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7.26 करोड़ का ही कलेक्शन किया। वहीं, 1999 में आई फिल्म आ अब लौट चले भी डिजास्टर साबित हुई। फिल्म 11.02 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई। 

37

2000 में आई उनकी फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इस फिल्म में पहली बार ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थी। फिल्म ने 8.17 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं, 2001 में गोविंदा के साथ आई उनकी फिल्म अलबेला भी डिजास्टर ही रही। फिल्म ने 10.53 करोड़ की ही कमाई की। 

47

ऐश्वर्या राय की 2002 में आई अजय देवगन और संजय दत्त के साथ वाली फिल्म हम किसी ने कम नहीं भी डिजास्टर ही रही। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 19 करोड़ की कमाई की। वहीं, अर्जुन रामपाल के साथ आई 2003 में फिल्म दिल का रिश्ता भी चारों खाने चित्त हो गई। फिल्म सिर्फ 5.53 करोड़ रुपए ही कमा पाई। 

57

2003 में आई कुछ न कहो भी डिजास्टर साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 6.46 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने ऐश के साथ अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। 2004 में विवेक ओबेरॉय के साथ वाली फिल्म क्यों हो गया ना का हाल भी बुरा ही रहा। फिल्म ने 7.88 करोड़ रुपए कमाए।

67

2005 में आई फिल्म शब्द और 2006 में आई उमराव जान बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। शब्द ने 5.47 करोड़ की कमाई की तो उमराव जान ने 7.43 करोड़ का बिजनेस किया। 

77

2008 से लेकर 2018 तक आई उनकी 7 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। इनमें से ज्यादातर फिल्में 25 से 30 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई। जो फिल्म इस दौरान रिलीज हुई उनका नाम सरकार राज, रोबोट, एक्शन रीप्ले, गुजारिश, जज्बा, सरबजीत, औप फन्ने खां हैं।

 

ये भी पढ़ें
किस्सा : ऐसा क्या हुआ था 2 दिन तक सोते रहे थे संजय दत्त, जब उठे तो देखते ही होश खो बैठा था ये शख्स

भारत की सबसे महंगी फिल्में, TOP 10 में बॉलीवुड की सिर्फ 4, बाकी 6 का नाम का सुन उड़ जाएंगे होश

FLOP होने से बचने अक्षय कुमार ने फिर चली गहरी चाल, इस कारण हो सकता है अजय देवगन का गेम ओवर

जितने BOX OFFICE पर राम सेतु ने नहीं कमाए, उससे ज्यादा तो अक्षय कुमार ने वसूली फीस, इनको मिले इतने

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories