कोई 1000 तो कोई 1500 रुपए में करती थी मॉडलिंग, कभी ऐसा था करोड़ों में खेलने वाली इन 5 एक्ट्रेस का हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क. पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) 49 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1 नवम्बर 1953 को मैंगलुरु में हुआ था।ऐश्वर्या ने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिलात्ब जीता और यही वो साल था, जब उनकी पहली तमिल फिल्म 'इरुवर' और हिंदी डेब्यू फिल्म 'और प्यार हो गया' रिलीज हुई थीं। आज की तारीख में हर फिल्म के लिए लगभग 10-12 करोड़ रुपए चार्ज करने वाली ऐश्वर्या कभी मॉडलिंग करती थीं और इसके लिए उन्हें इतना कम मेहनताना मिलता था कि आप भी जानकर हैरान रह जाएंगे। आइए आपको बताते हैं ऐश्वर्या राय से लेकर दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा समेत 5 तो एक्ट्रेसेस के पहले मॉडलिंग असाइनमेंट की फीस और उनकी प्रॉपर्टी के बारे में...

Gagan Gurjar | Published : Nov 1, 2022 6:05 AM IST

15
कोई 1000 तो कोई 1500 रुपए में करती थी मॉडलिंग, कभी ऐसा था करोड़ों में खेलने वाली इन 5 एक्ट्रेस का हाल

ऐश्वर्या राय ने 30 साल पहले सोनाली बेंद्रे, तेजस्विनी कोल्हापुरे और अन्य के साथ एक फैशन कैटलॉग शूट किया था और इसके लिए उन्हें महज 1500 रुपए मेहनताने के तौर पर दिए गए थे। ऐश्वर्या राय आज बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनके पास तकरीबन 828 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

25

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज की तारीख में सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वे हर फिल्म के लिए 12-15 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। 2006 में कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' से एक्टिंग में आने वाली दीपिका की पहली हिंदी फिल्म 'ओम शांति ओम' 2007 में आई थी। इससे पहले वे मॉडलिंग करती थीं और उन्हें पहले मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए 2000 रुपए का चैक मिला था। आज दीपिका लगभग 314 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति की मालकिन हैं।

35

तमिल फिल्म 'Thamizhan' से एक्टिंग में आईं इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड डेब्यू 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'द हीरो : लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई' से किया था। आज वे लगभग 599 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली प्रियंका चोपड़ा को बतौर मॉडल पहले असाइनमेंट के लिए 5000 रुपए मिले थे। जबकि आज वे एक फिल्म के लिए 10-14 करोड़ रुपए फीस के तौर पर लेती हैं।

45

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) मॉडलिंग वर्ल्ड से बॉलीवुड में आई हैं। उन्हें पहले मॉडलिंग प्रोजेक्ट के लिए 4000 रुपए मिले थे। 2008 में फिल्म ''रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा आज की तारीख के प्रति फिल्म लगभग 8-12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वे आज तकरीबन 255 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं।

55

बिपाशा बसु (Bipasha Basu) 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'अजनबी' से बॉलीवुड में आई थीं। फिल्मों में आने से पहले वे मॉडल थीं और उन्हें शुरुआती दिनों में उन्हें बमुश्किल 1000 से 1500 रुपए प्रति असाइनमेंट मिला करते थे। बिपाशा बसु आज प्रति फिल्म लगभग 2.5-3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। उनके पास तकरीबन 113 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

और पढ़ें...

4 साल बाद वापसी कर रहे शाहरुख़ खान पर 800 करोड़ का दांव, अगले साल आएंगी उनकी ये 4 फ़िल्में

'कांतारा' ने साल की सबसे कमाऊ फिल्म 'KGF Chapter 2' को भी पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर बनाया नया रिकॉर्ड

ईद पर सलमान खान का गणित बिगाड़ने आ रहे प्रभास, 500 करोड़ की यह फिल्म देगी 'भाईजान' को टक्कर!

57 साल के एक्टर को हो गया 24 की लड़की से प्यार, सवाल उठा तो बोले- शादी भी कर लूं तो क्या गलत है?

 

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos