MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • जितने BOX OFFICE पर राम सेतु ने नहीं कमाए, उससे ज्यादा तो अक्षय कुमार ने वसूली फीस, इनको मिले इतने

जितने BOX OFFICE पर राम सेतु ने नहीं कमाए, उससे ज्यादा तो अक्षय कुमार ने वसूली फीस, इनको मिले इतने

एंटरटेनमेंट डेस्क. एक बार फिर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाते नजर नहीं आ रहे हैं। उनकी फिल्म राम सेतु (Ram Setu) का सिनेमाघरों में बुरा हाल है। दिवाली के मौके पर यानी 25 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने 5 दिन ने सिर्फ 48.55 करोड़ रुपए का बिजनेस ही कर पाई है। इसी बीच राम सेतु में काम करने वाली स्टारकास्ट की फीस की डिटेल सामने आई हैं। आपको बात दें कि डायरेक्टर अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में काम करने के लिए अक्षय ने 50 करोड़ से ज्यादा फीस वसूली है, जबकि फिल्म अभी तक कमाई के मामले में 50 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। फिल्म में अक्षय के साथ जैकलीन फर्नांडिज (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरूचा (Nushrat Bharuccha) लीड रोल में हैं। अक्षय के अलावा फिल्म की बाकी स्टारकास्ट की फीस की जानकारी भी सामने आई आई है, नीचे पढ़ें...

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 30 2022, 10:35 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

साल 2022 अक्षय कुमार के लिए अच्छा नहीं रहा। उनकी तीनों फिल्में रक्षा बंधन, बच्चन पांडे और सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई। तीनों ही फिल्में अपनी लागत तक वसूल नहीं कर पाई। वहीं, हाल में रिलीज में राम सेतु का भी बुरा हाल है। 

27

हालांकि, लगातार फ्लॉप हो रहे अक्षय कुमार की डिमांड इंडस्ट्री में कम नहीं है। वे एक के बाद एक नई फिल्में साइन कर रहे है और धड़ाधड़ शूटिंग भी कर रहे हैं। राम सेतु के लिए उन्होंने 50 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

37

फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस ने अक्षय कुमार की टीम में डॉ सैंड्रा रेबेलो का रोल प्ले किया है। इस फिल्म में काम करने के लिए जैकलीना को 4 करोड़ रुपए मिले हैं।

47

राम सेतु में नुसरत भरूचा ने अक्षय कुमार की पत्नी प्रो. गायत्री कुलश्रेष्ठ का किरदार निभाया है। फिल्म में काम करने के लिए नुसरत को 3 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं, हाल ही में आई उनकी फिल्म जनहित में जारी फ्लॉप रही थी। 

57

फिल्म में सत्यदेव कांचराना, जेनिफर पिकिनाटो और नास्सर भी लीड रोल में हैं। सत्यदेव को फिल्म में काम करने के लिए 1 करोड़ रुपए फीस मिली। वहीं, जेनिफर को 75 लाख और नास्सर को 45 लाख रुपए दिए गए हैं।

67

फिल्म में अक्षय कुमार ने एक आर्कियोलॉजिस्ट आर्यन कुलश्रेष्ठ का किरदार निभाया है, जो राम सेतु को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहता है। बता दें कि इस एडवेंचर फिल्म के अक्षय को-प्रोड्यूसर भी है। 
 

77

हाल ही में खबर आई थी कि फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बाद इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम टाइम पर भी रिलीज किया जाएगा। हालांकि, मेकर्स की तरफ ने अभी तक इसकी स्ट्रीम डेट रिवील नहीं की गई है। 

 

ये भी पढ़ें
30 दिन में 300 Cr की 8 फिल्में BOX OFFICE पर मचाएंगी बवाल, इनमें सलमान-SRK-अक्षय की 1 भी मूवी नहीं

BOX OFFICE पर अजय देवगन की 8 फिल्मों का गदर, 2 की कमाई में बन जाए अक्षय कुमार की राम सेतु जैसी 10 मूवी

2022 में सिर्फ 1 फिल्म में नजर आए अभिषेक बच्चन, 10 साल में किया 12 मूवी में काम, इतनी रही FLOP

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
अक्षय कुमार

Latest Videos
Budget 2026 : SIP Calculator
Monthly Investment
₹
Expected Annual Return
%
Investment Duration
Yr
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 Day 10 Collection: सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का BO पर ग़दर! 10वें दिन की तूफानी कमाई
Recommended image2
Rohit Shetty House Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर देर रात चलीं गोलियां, दहशत में बॉलीवुड!
Recommended image3
Mardaani 3 Day 2 Collection: 'मर्दानी' रानी मुखर्जी का तहलका, देखें तूफानी कमाई
Recommended image4
चॉल से चमक तक! जयकिशन से कैसे जैकी श्रॉफ बने जग्गू दादा? सच हुई वो भविष्यवाणी
Recommended image5
Dhurandhar 2: संजय दत्त और अर्जुन रामपाल की BTS पिक्स वायरल, बड़े साहब की पहचान पर हलचल तेज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved