Published : Feb 14, 2022, 08:11 PM ISTUpdated : Feb 14, 2022, 08:16 PM IST
मुंबई. अजय देवगन (Ajay Devgn) 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस'(Rudra- The Edge Of Darkness) वेब सीरीज के जरिए ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। फैंस को इस सीरीज का कब से इंतजार है। अब फाइनली इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। 'रुद्र' एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। जिसमें अजय देवगन कॉप यानी पुलिस के रोल में नजर आएंगे। वहीं, इस सीरीज में ईशा देओल (Esha Deol), राशि खन्ना (Rashi Khanna) दिखाई देंगी। सोमवार को मुंबई में वेब सीरीज ‘रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर अजय देवगन समेत तमाम स्टार कास्ट ने मीडिया से बातचीत की।
काफी वक्त बात ईशा देओल पर्दे पर नजर आनेवाली हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान वो ब्लैक गाउन में दिखाई दी। वो बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।
28
ईशा देओल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अपने दोस्त और सह कलाकार अजय देवगन के साथ एक बार फिर स्क्रीन साझा करने का अनुभव बहुत रोमांचक है।
38
इस वेब सीरीज में साउथ की सुपरस्टार राशि खन्ना (Rashi khanna)भी दिखाई देने वाली हैं। ट्रेलर लॉन्च के दौरान वो बेहद ही खूबसूरत पिंक ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने इस मौके पर कहा कि रुद्र मेरे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह मेरे द्वारा निभाया गया अभी तक का सबसे मुश्किल किरदार है, जिसने मुझसे कड़ी मेहनत करवाई।
48
उन्होंने आगे कहा कि मैं अजय देवगन के साथ स्क्रीन साझा करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। उम्मीद है कि दर्शकों को मेरा किरदार पसंद आएगा।
58
वेब सीरीज के जरिए ओटीटी पर डेब्यू करने वाले अजय देवगन ट्रेलर लॉन्च के दौरान काफी कूल नजर आए। उन्होंने ब्लू डेनिम शर्ट और जींस पहन रखा था। ‘रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस’में निभाए गए किरदार को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा किरदार अब तक का सबसे ग्रे किरदार है, जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
68
उन्होंने आगे कहा कि मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को यह सीरीज उतना ही पसंद आएगा, जितनी हमने तल्लीनता से बनाया है।
78
बता दें कि यह सीरीज ब्रिटिश सीरीज ‘लूथर’पर आधारित है। इसका रीमेक एप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बनाया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 4 मार्च से ये सीरीज दर्शकों के बीच आएगी।
88
‘रुद्र - द एज़ ऑफ डार्कनेस’ सीरीज हिंदी के अलावा मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, और बंगाली में प्रसारित होगी। अतुल कुलकर्णी, तरुण गहलोत, आशीष विद्यार्थी, सत्यदीप मिश्रा और मिलिंद गुणाजी भी इसमें अहम किरदार में नजर आएंगे। यहां क्लिक करके देखें रुद्र का ट्रेलर