Published : Feb 14, 2022, 11:31 AM ISTUpdated : Feb 14, 2022, 11:45 AM IST
मुंबई। प्यार के इजहार का दिन वेलेंटाइन डे (Valentine Day) 14 फरवरी को पूरी दुनिया में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। वैसे, तो लोग इस दिन अपने प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कई कपल हैं, जिन्होंने आज ही के दिन शादी कर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा भी किया है। बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने 14 फरवरी को ही शादी रचाई। इनमें संजय दत्त से लेकर मंदिरा बेदी तक कई सेलेब्रिटी के नाम शामिल हैं।
राम कपूर-गौतमी गाडगिल
पॉपुलर टीवी सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में काम कर चुके एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) ने भी 14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे (Valentine Day) के दिन ही शादी की थी। उन्होंने एक्ट्रेस गौतमी गाडगिल संग 7 फेरे लिए थे। कपल के दो बच्चे सिया और अक्स हैं। बता दें कि गौतमी ने राम कपूर से पहले मशहूर कॉमर्शियल फोटोग्राफर मधुर श्रॉफ से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चला और तलाक हो गया था।
25
अरशद वारसी-मारिया गोरेट्टी
अरशद वारसी (Arshad Warsi) और मारिया गोरेट्टी (Maria Goretti) की पहली मुलाकात 1991 में कॉलेज के एक डांस फेस्टिवल में हुई थी। इसके बाद 8 साल तक वे एक-दूसरे को डेट करते रहे और फिर 14 फरवरी, 1999 को दोनों ने शादी कर ली। कपल ने पहले क्रिश्चियन और फिर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की। कपल के दो बच्चे जेक और जेन वारसी हैं।
35
संजय दत्त-रिया पिल्लई
संजय दत्त का नाम भी उन कपल्स की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने वेलेंटाइन डे (Valentine Day) के दिन शादी की। पहली पत्नी ऋचा शर्मा के निधन के बाद 1998 में संजय दत्त ने वेलेंटाइन्स डे पर मुंबई के एक मंदिर में रिया पिल्लई से सीक्रेट वेडिंग की थी। हालांकि, कपल ने शादी तो कर ली लेकिन ये ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाई। जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। बाद में संजय दत्त ने मान्यता से शादी कर ली।
45
मंदिरा बेदी-राज कौशल
मशहूर टीवी सीरियल शांति में काम कर चुकीं एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने 1999 में वेलेंटाइन डे (Valentine Day) के दिन ही डायरेक्टर राज कौशल से शादी की थी। मंदिरा का एक बेटा वीर कौशल है। मंदिरा बेदी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में भी काम किया है। बता दें कि राज कौशल का हार्ट अटैक के चलते निधन हो चुका है।
55
रुसलान मुमताज-निराली मेहता
मशहूर एक्ट्रेस अंजुम मुमताज के बेटे और टीवी एक्टर रुसलान मुमताज ने निराली मेहता से शादी की है। दोनों की पहली मुलाकात श्यामक डावर डांस क्लास में हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। 14 फरवरी, 2014 को दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। बाद में 2 मार्च को कपल ने गुजराती रीति-रिवाज से शादी की थी। कपल अब एक बच्चे के पेरेंट्स हैं।