मुंबई। वेलेंटाइन डे (Valentine Day) 14 फरवरी को दुनियाभर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स के लिए भी ये दिन खास होता है। इस दिन लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं और यही वजह है कि वेलेंटाइन डे यूथ के बीच काफी पॉपुलर है। बॉलीवुड में भी ऐसे कई कपल्स हैं, जो पिछले कई सालों से अपने प्यार भरे रिश्ते को निभाते आ रहे हैं। वक्त के साथ ही इनका प्यार और गहरा व मजबूत होता जा रहा है। इनमें अमिताभ-जया से लेकर माधुरी-श्रीराम नेने तक ऐसी कई जोड़ियां शामिल हैं। वेलेंटाइन डे (Valentine Day) के मौके पर हम बता रहे हैं कुछ ऐसी ही जोड़ियों के बारे में जिन्होंने कई दशकों से अपने प्यारभरे रिश्ते को सहेजकर रखा है।
धर्मेन्द्र हेमा मालिनी :
धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी (Hema Malini) ने 2 मई 1980 को शादी की थी। धर्मेंद्र-हेमा की पहली मुलाकात ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'आसमान महल' के प्रीमियर के दौरान 1965 में हुई थी। दोनों की नजदीकियां फिल्म 'शोले' (Sholay) 1975 की शूटिंग के दौरान बढ़ी और 1980 में दोनों ने शादी कर ली। ये वो वक्त था जब धर्मेंद्र की शादी हो चुकी थी। उन्होंने 1954 में सनी देओल की मां प्रकाश कौर से शादी की थी। धर्मेन्द्र पिछले 42 साल से अपने रिश्ते को खूबसूरती से निभा रहे हैं। हेमा से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।
28
अमिताभ-जया बच्चन
अमिताभ और जया की शादी 3 जून, 1973 को हुई थी। अपनी सालगिरह पर बिग बी ने रोचक किस्सा शेयर करते हुए बताया था कि आखिर क्यों उन्होंने जया से 1973 में शादी कर ली थी। बिग बी के मुताबिक, मैं जया और उनके दोस्त छुट्टियां मनाने लंदन जाना चाहते थे। लेकिन बाबूजी हरिवंश राय बच्चन ने साफतौर पर कहा था कि वो जया के साथ तभी जा सकते हैं, जब उनकी शादी हो जाएगी। वैसे दोनों की शादी को 49 साल हो गए हैं और वक्त के साथ इनका प्यार बढ़ता ही गया है।
38
जितेन्द्र-शोभा कपूर
शोभा कपूर जब 14 साल की थीं तब जितेंद्र को उनसे प्यार हो गया था। उस वक्त जितेंद्र बॉलीवुड स्टार नहीं थे। जब जितेंद्र बॉलीवुड में अपनी किस्मत आज़मा रहे थे उसी वक्त शोभा ब्रिटिश एयरवेज में कम कर रही थीं। जॉब की वजह से शोभा को अक्सर विदेश में रहना पड़ता था और वो चाह कर भी जीतू से नहीं मिल पाती थीं। हालांकि, 18 अक्टूबर, 1974 को जितेंद्र और शोभा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों के दो बच्चे एकता और तुषार कपूर हैं। कपल की शादी को 48 साल हो चुके हैं।
48
शत्रुघ्न सिन्हा-पूनम
9 जुलाई, 1980 को शत्रु ने एक्ट्रेस पूनम चंदिरामानी से शादी की थी। ये वो दौर था जब शत्रुघ्न का नाम रीना राय से जोड़ा जा रहा था। हालांकि बावजूद इसके दोनों का प्यार वक्त के साथ बढ़ता गया। शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की पहली मुलाकात ट्रेन में हुई थी। पूनम के मुताबिक, ''हम पहली बार एक-दूसरे से पटना से मुंबई की ट्रेन जर्नी के दौरान मिले थे। हमारी बर्थ आमने-सामने थी। हम दोनों रो रहे थे। दरअसल, शत्रुघ्न अपने माता-पिता से दूर हो रहे थे, जबकि मेरी मां ने मुझे डांटा था। पूरी जर्नी के दौरान, शत्रुजी मुझसे बात करने के बहाने ढूंढ रहे थे। इतना ही नहीं, एक बार तो उन्होंने मुझे छूने की कोशिश भी की। कपल के तीन बच्चे हैं। बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बेटे लव और कुश। कपल की शादी को 42 साल हो चुके हैं।
58
अनिल कपूर-सुनीता :
अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता की शादी को 38 साल हो गए हैं। 19 मई, 1984 को 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी की थी। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर एक इंटरव्यू में अनिल ने अपनी लव लाइफ के साथ-साथ शादीशुदा जीवन पर भी बात की थी। अनिल कपूर के मुताबिक, "मुझे सबसे पहले उसकी आवाज से प्यार हुआ था। मैं सोचता था हे भगवान! कितनी खूबसूरत आवाज है यार। क्या इंग्लिश बोलती है। पहली बार मैं उससे राजकपूर के घर में मिला था। वह बहुत ही आकर्षक थी। फिर हमारी फोन पर बात शुरू हुई और दोस्ती आगे बढ़ी। शुरुआत में हम अच्छे दोस्त बने और फिर हमें एक-दूसरे से प्यार हुआ।
68
गोविंदा-सुनीता
गोविंदा ने 11 मार्च, 1987 को सुनीता से शादी की थी। दोनों की शादी को 35 साल हो चुके हैं। कपल के दो बच्चे बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्द्धन हैं। हालांकि, जनवरी 2014 में गोविंदा ने सुनीता के साथ दोबारा शादी की थी। दरअसल, गोविंदा का कहना था कि उनकी मां की ख्वाहिश थी कि जब वो 49 साल के हो जाएं तो अपनी पत्नी सुनीता के साथ फिर से शादी करें। यही वजह थी कि सुनीता के साथ शादी के 25 साल पूरे होने पर गोविंदा ने विधि-विधान से दोबारा विवाह किया था।
78
शाहरुख खान-गौरी :
शाहरुख खान, जब 19 साल के थे और गौरी 14 साल की थीं तो उसी वक्त उन्होंने पहली बार गौरी को देखा था और वो उनका लव एट फर्स्ट साइट था। शाहरुख के मुताबिक, उस समय गौरी को लेकर मेरी दीवानगी बेहद बढ़ चुकी थी। अगर वो स्विमसूट पहनती या अपने बाल खुले रखती तो मैं उससे लड़ने लगता था। मैं नहीं चाहता था कि दूसरे लड़के उसे देखें। 25 अक्टूबर 1991 को शाहरुख और गौरी ने हिंदू रीति रिवाजों के साथ कोर्ट मैरिज की थी। अपनी शादी में शाहरुख ही थे जिन्होंने सबसे ज्यादा डांस किया था। कपल की शादी को 31 साल हो चुके हैं।
88
माधुरी दीक्षित-श्रीराम नेने
माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की शादी को 23 साल हो चुके हैं। माधुरी ने 17 अक्टूबर, 1999 को डॉक्टर श्रीराम माधव नेने (Dr Shriram Nene) से शादी की थी। शादी के बाद माधुरी पति के साथ यूएस में शिफ्ट हो गईं। कपल के दो बेटे अरिन और रयान हैं। माधुरी के मुताबिक, हमारी पहली मुलाकात के बाद डॉ. नेने ने मुझसे पूछा था कि क्या आप मेरे साथ पहाड़ों पर बाइक राइड के लिए चलेंगी? मुझे लगा ठीक है, पहाड़ भी हैं और बाइक भी। बस यहीं से हम दोनों एक-दूसरे के करीब आए और प्यार हो गया। इसके बाद कुछ वक्त एक-दूसरे को डेट और फिर हमने शादी करने का फैसला किया।