मुंबई. अभी भी लोग कोरोना (corona) की दहशत में जी रहे हैं। हर रोज कई लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। हालांकि, सरकार लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई अहम कदम उठा रही है। महामारी के बीच आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी काम पर लौट आए हैं। कई सेलेब्स तो विदेश या फिर देश की अलग-अलग जगहों पर शूटिंग करते भी नजर आए। हालांकि, कोरोना की वजह से मार्च से सिनेमाघरों में कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। लेकिन बॉलीवुड के पॉपुलर चेहरे एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। नए साल 2021 में कई फिल्में आ रही हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई फिल्में जो महामारी के कारण रिलीज नहीं हो पाई थी, वह भी 2021 में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। आइए आपको बताते हैं कौन सी फिल्में रिलीज होगी 2021 में।