किसी ने 17 तो किसी ने 21 की उम्र में दिया बेबी को जन्म, 25 साल की उम्र तक मां बन चुकी थीं ये 7 Celebs

एंटरटेनमेंट डेस्क. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की एलान किया है। अभी उनकी उम्र 29 साल है। लेकिन वे पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जो अपने करियर की पीक और 30 की उम्र छूने से पहले मां बनने जा रही हैं। उनसे पहले तो कई ऐसी महिला हस्तियां भी रही हैं, जो 25 की उम्र तक बच्चे को जन्म दे चुकी थीं। आज के पैकेज में हम आपको ऐसी ही 7 फीमेल सेलिब्रिटीज के बारे में बता रहे हैं, देखें स्लाइड्स...

Gagan Gurjar | / Updated: Jun 28 2022, 07:30 AM IST

17
किसी ने 17 तो किसी ने 21 की उम्र में दिया बेबी को जन्म, 25 साल की उम्र तक मां बन चुकी थीं ये 7 Celebs

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत शादी के वक्त 21 साल की थीं। 2016 में बेटी मीशा को जन्म देते वक्त मीरा की उम्र 22 साल थी। जब वे जिंदगी के 24वें साल में थीं, तब उन्होंने बेटे जैन को जन्म दिया था।

27

डिम्पल कपाड़िया की उम्र उस वक्त 17 साल थी, जब उन्होंने बेटी ट्विंकल खन्ना को जन्म दिया था। इससे एक साल पहले ही उन्होंने 16 साल की उम्र में सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी।

37

फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में  कदम रखने वाली एक्ट्रेस भाग्यश्री ने 21 साल की उम्र में बिजनेसमैन हिमालय दासानी से शादी की थी। जब उन्होंने बेटे अभिमन्यु दासानी को जन्म दिया था, उस वक्त वे 22 साल की थीं।

47

'बेबी डॉल' जैसे गानों की सिंगर 41 वर्षीय कनिका कपूर ने इसी साल मई में दूसरी शादी की है। लेकिन उनकी पहली शादी 18 साल की उम्र में हुई थी। जब वे 25 साल की थीं, तब तीन बच्चों की मां बन चुकी थीं। 2012 में उनका पहले पति राज चंडोक से तलाक हुआ था।

57

अपने जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने जब पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी से शादी की थी, तब वे 24 साल की थीं और जब सैफ अली  खान के रूप में उन्होंने अपनी पहली संतान को जन्म दिया, तब वे 25 साल की थीं।

67

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस नूतन जब मोहनीश बहल की मां बनीं, तब उनकी उम्र 25 साल थी। 1959 में उन्होंने नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीश बहल से शादी की थी और इसी साल उन्होंने मोहनीश को जन्म दिया था।

77

नीतू सिंह ने 21वां जन्मदिन मनाने के बाद ऋषि कपूर से शादी की थी और 22वां जन्मदिन मनाने के पौने दो महीने बाद ही बेटी रिद्धिमा कपूर की मां बन गई थीं। इतना ही नहीं, बेटे रणबीर कपूर के रूप में उनकी दूसरी डिलीवरी भी 24 साल की उम्र में हो गई थी।

और पढ़ें...

Alia Bhatt की प्रेग्नेंसी पर नहीं हो रहा लोगों को यकीन, बोले- इतने जल्दी तो यहां पिज़्ज़ा भी डिलीवर नहीं होता

आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी पर आया पिता महेश भट्ट का रिएक्शन, मां और सासू मां भी फूली नहीं समा रहीं

शादी के 8 महीने बाद ही मां बन गई थीं आलिया भट्ट की सास, उम्र में बहू के मुकाबले 7 साल छोटी थीं

मां बनने वाली हैं 29 साल की आलिया भट्ट, शादी के दो महीने बाद फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!

Latest Videos

Recommended Photos