Brahmastra Event में Alia Bhatt Ranbir Kapoor रोमांस करते आए नजर, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर निगाहें जा टिकी

Published : Dec 15, 2021, 08:18 PM IST

मुंबई. आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) कब सात फेरे लेंगे इसपर अब लोगों की नजरे टिकी हुई हैं। दोनों साल 2018 से डेट कर रहे हैं। कपल ने अपने रिश्ते को छिपाया, लेकिन अब वो खुलकर सबके सामने प्यार का इजहार करते दिखाई दे रहे हैं। ब्रह्मास्त्र इवेंट में आलिया और रणबीर कपूर का साथ एक बार फिर से दिखा, जब दोनों हाथों में हाथ डालकर पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया। बुधवार यानी 14 दिसंबर को नई दिल्ली में अयान मुखर्जी की  ब्रह्मास्त्र मोशन पोस्टर रिलीज के लिए मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। आइए नीचे देखते हैं आलिया और रणबीर कपूर के प्यार भरे पलों की तस्वीर....

PREV
18
Brahmastra Event में Alia Bhatt Ranbir Kapoor रोमांस करते आए नजर, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर निगाहें जा टिकी

ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया। इसमें रणबीर कपूर की झलक दिखाई गई है। फिल्म में रणबीर कपूर का किरदार सुपरपावर से लैस इंसान का होगा। 
 

28

मोशन पिक्चर के रिलीज के लिए अयान मुखर्जी ने एक मेगा इवेंट का आयोजन किया। जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने शिरकत की। इस दौरान दोनों एक दूसरे से गुफ्तगू  करते नजर आएं।

38

आलिया भट्ट रेड आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। वहीं दिल्ली की सर्दी से बचने के लिए रणबीर कपूर ने जैकेट पहन रखा था। दोनों की जोड़ी मंच पर जब नजर आई तो लोगों की निगाहें हट नहीं रही थी।

48

इस दौरान मीडिया ने उनसे पूछा कि शादी कब होगी। जिसपर दोनों शर्माते हुए नजर आए। रणबीर ने कहा कि आज के लिए एक ही डेट काफी हैं। 

58

बता दें कि इस फिल्म में पहली बार रणबीर और आलिया एक साथ काम कर रहे हैं। दोनों इस मूवी में रोमांस करते नजर आएंग। 
 

68

रणबीर कपूर अपने पिता दिवंगत ऋषि कूपर को याद कर भावुक नजर आए। साथ ही उन्होंने अपने पिता की याद में उनका मशहूर गाना ओम शांति ओम भी गुनगुनाया।

78

'ब्रह्मास्त्र' को काफी बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है। इसका बजट 300 करोड़ के करीब का बताया जा रहा है।  धर्मा प्रोडक्शन की ये सबसे महंगी मूवी होगी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories