जब श्रीदेवी की वजह से आगबबूला हुए अनिल कपूर भिड़ गए थे अपने बड़े भाई से, फिर खूब मचा था बवाल

Published : Dec 24, 2020, 02:53 PM ISTUpdated : Dec 26, 2020, 10:41 AM IST

मुंबई. अनिल कपूर (anil kapoor) 64 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर, 1956 को हुआ था। अनिल इस उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। फिलहाल वे अपकमिंग फिल्म जुग जुग जियो की शूटिंग में बिजी है। उन्होंने फिल्म के शूटिंग सेट पर पत्नी सुनीता कपूर (sunita kapoor), स्टारकास्ट वरुण धवन, कियारा अडवाणी और क्रू मेंबर्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्होंने चॉकलेट केक काटा। वैसे, बात अनिल के करियर की करें तो ने अपने करियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया। लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि अपने एक्टिंग करियर के शुरुआती दौर में उनकी हालत काफी खस्ता हुआ करती थी। उनके हालात इतने खराब थे कि वे टैक्सी तक का कियारा नहीं दे पाते थे। हालांकि, बाद में उनकी परिस्थितियां सुधर गई। अनिल के बर्थडे के मौके एक किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये किस्सा उनके बड़े भाई बोनी कपूर (boney kapoor) से झगड़े को लेकर है, जो श्रीदेवी (sridevi) की वजह से हुआ था।

PREV
18
जब श्रीदेवी की वजह से आगबबूला हुए अनिल कपूर भिड़ गए थे अपने बड़े भाई से, फिर खूब मचा था बवाल

बात 1987 में आई फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान की है। इस फिल्म अनिल कपूर के साथ श्रीदेवी लीड रोल में थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। लेकिन इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिल और उनके भाई में एक बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

28

वैसे अनिल और श्रीदेवी ने कई फिल्में साथ में की हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। हालांकि, एक वक्त ऐसा भी था जब श्रीदेवी की वजह से अनिल अपने भाई से नाराज हो गए थे।

38

बोनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह श्रीदेवी को देखते ही उनके दीवाने हो गए थे। वह उन्हें किसी भी कीमत पर अपनी फिल्म में लेना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें उनकी मां को भी मनाना पड़ा था।

48

उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी को मिस्टर इंडिया ऑफर की तो उन्होंने मना कर दिया था। इसके बाद उन्होंने 10 लाख रुपए फीस मांगी, जिस पर बोनी ने उन्हें 11 लाख का ऑफर दिया। यह बात अनिल को पसंद नहीं आई। अनिल का पैसा भी फिल्म में लगा था। श्रीदेवी को इतनी बड़ी रकम देना उन्हें पसंद नहीं आया। अनिल ने उस वक्त तो बोनी से कुछ नहीं कहा।

58

खबरों की मानें तो इसके बाद श्रीदेवी को अपनी मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। उस वक्त भी बोनी ने उनकी मदद की। इसके चलते अनिल, बोनी से भिड़ गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने मिस्टर इंडिया का शूटिंग सेट भी छोड़ दिया था और फिल्म तक करने से मना कर दिया था।

68

इसके बाद फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर ने अनिल कपूर को फोन करके मनाया और वे कुछ शर्तों के साथ वापस आए थे। उन्होंने प्रोडक्शन का काम अपने हाथ में लिया था और प्रॉफिट में से भी काफी बड़ा हिस्सा अपने नाम किया था।

78

बता दें कि करियर के शुरुआती दौर में अनिल को फिल्मों में छोटे-मोटे रोल मिलना शुरू हुए थे। अनिल ने 'हमारे-तुम्हारे' (1979), 'शक्ति' (1982) जैसी फिल्मों में साइड रोल किए। उन्हें 1983 में आई फिल्म 'वो सात दिन' में बतौर लीड एक्टर काम किया। फिल्म सुपरहिट रही।

88

अनिल ने मेरी जंग, मशाल, राम लखन, युद्ध, बेटा, तेजाब, परिंदा, नायक, रेस 2, साहेब, मि. इंडिया, घर हो तो ऐसा, काला बाजार, किशन कन्हैया, जमाई राजा, ईश्वर, 1942 ए लव स्टोरी, जुदाई, विरासत जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories