क्या आप जानते हैं अनिल कपूर के होने वाले छोटे दामाद का बैकग्राउंड, ससुर की TV सीरिज को कर चुके हैं डायरेक्ट

मुंबई। अनिल कपूर (Anil kapoor) की छोटी बेटी रिया कपूर (Rhea Kapoor) शनिवार यानी 14 अगस्त को शादी कर रही हैं। रिया कपूर बिजनेसमैन और ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी (Karan Boolani) के साथ एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी करेंगी, जिसमें दोनों फैमिली के लोग और बेहद करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। बता दें कि रिया कपूर और करण बूलानी एक-दूसरे को करीब 13 साल से जानते हैं। सोशल मीडिया पर करण के साथ रिया की कई तस्वीरें हैं, जो इनके रिश्ते को बयां करती हैं। वैसे, अनिल कपूर की बेटी रिया के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनके होनेवाले दामाद करण बूलानी के बारे में कम ही जानकारी है।

Asianet News Hindi | Published : Aug 14, 2021 5:38 AM IST

16
क्या आप जानते हैं अनिल कपूर के होने वाले छोटे दामाद का बैकग्राउंड, ससुर की TV सीरिज को कर चुके हैं डायरेक्ट

करण बूलानी बिजनेसमैन होने के साथ ही साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं। 1982 में पैदा हुए करण ने करियर की शुरुआत विज्ञापन की दुनिया से की थी। करण ने ऑस्ट्रेलिया की बॉन्ड यूनिवर्सिटी से फिल्म एंड टीवी में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। बेहद कम उम्र में ही करण ने कई एडवर्टाइज का निर्माण कर लिया था। 
 

26

ऑस्ट्रेलिया से पढ़ाई पूरी करने के बाद करण भारत लौट आए। यहां उन्होंने विज्ञापनों का डायरेक्शन शुरू किया। करण ने कई नामी-गिरामी कंपनियों जैसे गूगल, मास्टरकार्ड, नाइकी, पेप्सी, लॉरिअल पेरिस जैसे ब्रांड्स के लिए विज्ञापन तैयार किए।

36

करण बूलानी ने 2016 में अपने होने वाले ससुर यानी अनिल कपूर की टीवी सीरीज '24' डायरेक्ट किया था। इस सीरीज के आधे यानी 10 एपिसोड्स को उन्होंने खुद डायरेक्ट किया। बाद में यह भारत की सबसे बड़ी टीवी सीरिज बनी। इसमें अनिल कपूर के अलावा टिस्का चोपड़ा, मंदिरा बेदी, मधुरिमा तुली, साक्षी तंवर, अनीता राज, अंगद बेदी और सुमित कौल ने भी काम किया है।  

46

करण बूलानी अपने होने वाले ससुर अनिल कपूर से क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं। यहां तक कि वो उन्हें अपना मेंटर और सोर्स ऑफ इन्सपिरेशन भी मानते हैं। इसके अलावा करण रिया के चचेरे भाई अर्जुन कपूर के भी अच्छे दोस्त हैं। वो कई बार रिया और सोनम के अलावा अपने साढू भाई आनंद आहूजा के साथ भी हैंगआउट करते नजर आ चुके हैं। 

56

करण बूलानी ने सिर्फ ससुर अनिल कपूर के साथ ही नहीं बल्कि अपनी साली यानी सोनम कपूर की फिल्म 'आयशा' में भी काम किया है। दरअसल, इस फिल्म की प्रोड्यूसर रिया कपूर थीं और करण ने इस मूवी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। आयशा के अलावा वो 'वेकअप सिड' में भी बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। 

66

करण बूलानी ने 2018 में मैन बुकर प्राइज जीतने वाले लेखक अरविन्द अडिगा की किताब सिलेक्शन डे पर एक सीरीज भी बनाई थी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज के पहले पूरे सीजन को करण बूलानी ने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। 
 

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos