PHOTOS: राखी की थाली लिए अनिल कपूर के घर पहुंचीं खुशी-शनाया और अंशुला, Kapoor फैमिली ने यूं मनाया रक्षाबंधन

Published : Aug 22, 2021, 05:53 PM ISTUpdated : Aug 23, 2021, 02:57 PM IST

मुंबई। रक्षाबंधन (Rakshabandhan) का त्योहार 22 अगस्त को देशभर में जोर-शोर से मनाया गया। इस दौरान आम लोगों के साथ ही बॉलीवुड में भी राखी की धूम रही। अनिल कपूर (Anil Kapoor) के घर इस बार राखी का विशेष आयोजन रखा गया था। इस दौरान श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर, संजय कपूर की बेटी शनाया और बोनी कपूर की बेटी अंशुला राखी की थाली लिए अनिल कपूर के घर के बाहर स्पॉट हुईं। इनके अलावा संजय कपूर, उनका बेटा जेहान, पत्नी महीप कपूर, अनिल कपूर की बहन रीना, भांजा मोहित मारवाह भी स्पॉट हुए। इसके साथ ही रिया कपूर भी पति करण बूलानी के साथ घर के बाहर नजर आईं। 

PREV
16
PHOTOS: राखी की थाली लिए अनिल कपूर के घर पहुंचीं खुशी-शनाया और अंशुला, Kapoor फैमिली ने यूं मनाया रक्षाबंधन

अनिल कपूर के घर राखी सेलिब्रेशन के लिए थाली सजाकर पहुंचीं श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर। इस दौरान खुशी पर्पल कलर के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही थी। 

26

मां महीप कपूर के साथ राखी सेलिब्रेशन के लिए जाती संजय कपूर की बेटी शनाया। इस दौरान शनाया ने अनारकली सूट पहना था। 

36

अनिल कपूर के घर राखी मनाने पहुंची बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर। इस दौरान अंशुला लाइट पिंक सूट में नजर आईं। हालांकि उन्होंने फेस को मास्क से कवर कर रखा था। 

46

बेटे जेहान कपूर के साथ भाई अनिल कपूर के घर राखी सेलिब्रेशन के लिए जाते संजय कपूर। बता दें कि संजय की भतीजी रिया कपूर की हाल ही में शादी हुई है। 

56

राखी सेलिब्रेशन के लिए अपने मायके जातीं रिया कपूर। इस दौरान उनके पति करण बूलानी भी नजर आए। बता दें कि शादी के बाद रिया की ये पहली राखी है। 

66

मामा अनिल कपूर के घर राखी सेलिब्रेशन के लिए जाते मोहित मारवाह। बता दें कि मोहित की मां रीना अनिल कपूर की बहन हैं। उनकी शादी बिजनेसमैन संदीप मारवाह से हुई है। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories