अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के होठों का लोगों ने उड़ाया मजाक तो मॉडल ने दिया मजेदार जवाब

Published : May 14, 2020, 08:13 AM IST

मुंबई. अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब ग्रैबिएला इस बीच सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ फोटज शेयर किए थे। इन फोटो को देखने के बाद यूजर्स उनके होठों का मजाक उड़ाने लगे, जिसके बाद ग्रैबिएला ने भी उन्हें मजेदार जवाब दिया।

PREV
16
अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के होठों का लोगों ने उड़ाया मजाक तो मॉडल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड एक्टर और मॉडल अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला अपने लुक के चलते अक्सर चर्चा में रहती हैं। अब गैब्रिएला अपने बेबाक कमेंट के लिए चर्चा में बनी हुई हैं। गैब्रिएला ने ये कमेंट अपने इंस्टाग्राम पर एक यूजर को जवाब देते हुए लिखा है।
 

26

गैब्रिएला की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने पूछा, 'लेकिन कभी-कभी आपके होंठ अजीब दिखते हैं क्यों?.' यूजर के इस सवाल पर गैब्रिएला ने काफी शांति से जवाब देते हुए लिखा, 'मैं इसके बारे में अपने माता-पिता से बात करूंगी और इसे हल करने की कोशिश करूंगी।'
 

36

गैब्रिएला के इस जवाब से यूजर भी काफी खुश हो गए और उन्होंने एक और बार कमेंट किया, 'नहीं ऐसा मत करना बहन क्योंकि यह नेचुरल हैं। कभी-कभी ये अजीब लगते हैं, नहीं तो ये काफी सुंदर और क्यूट हैं।'

46

गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला का बर्थडे धूम-धाम से सेलिब्रेट नहीं किया जा सका था। अर्जुन ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'मेरी प्यारी जान जन्मदिन की बधाई। हम लोगों ने आज थोड़ा सा सेलिब्रेशन किया है और जल्द ही बड़ा भी करेंगे, लव यू।'

56

गैब्रिएला अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। गैब्रिएला अपने अलावा बेटे और पति अर्जुन की भी फोटोज शेयर करती रहती हैं। 

66

लॉकडाउन में भी गैब्रिएला अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रख रही हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories