मुंबई। पाकिस्तानी एक्ट्रेस और बिग बॉस (Bigg Boss) से लाइमलाइट में आईं वीना मलिक (Veena Malik) 38 साल की हो गई हैं। 26 फरवरी, 1984 को पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में एक मुस्लिम परिवार में जन्मी वीना मलिक अपनी हॉट अदाओं और विवादित बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहीं। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस से लाइमलाइट में आईं वीना ने बॉलीवुड, टॉलीवुड और लॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। पाकिस्तान से लेकर हिंदुस्तान तक वीना को उनके विवादों की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन भी कहा जाता है। इस एक्टर संग किया रोमांस..
वीना मलिक (Veena Malik) उस वक्त खूब चर्चा में आईं जब 2010 में बिग बॉस सीजन 4 (Bigg Boss Season 4) के दौरान उनका नाम अमीषा पटेल के भाई अश्मित पटेल के साथ जुड़ा। दोनों के न सिर्फ प्यार और रोमांस के चर्चे छाए रहे बल्कि वीना ने एक ऐसा खुलासा किया था, जिसके बाद जमकर बवाल मचा था।
28
दरअसल, 2013 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक (Veena Malik) ने गड़े मुर्दे उखाड़ते हुए अश्मित पटेल के साथ बिग बॉस के घर में बिताई हुई बातों को सबके सामने ला दिया था। इसकी वजह से वीना और अश्मित दोनों ही चर्चा में आ गए थे।
38
वीना मलिक (Veena Malik) ने एक इंटरव्यू में कहा था- बिग बॉस सीजन 4 के दौरान अश्मित उनकी पैंटी (अंडर गारमेंट) धोता था। वीना मलिक ने कहा था जब आप किसी से मिलते हैं, कुछ वक्त तक साथ रहते हैं तो यकीनन रिश्ता तो बन ही जाता है। लेकिन मैंने अश्मित से कभी प्यार नहीं किया बल्कि वही मेरे पीछे पड़ा हुआ था।
48
बता दें कि वीना मलिक (Veena Malik) और अश्मित पटेल (Ashmit patel) की हॉट केमिस्ट्री 'बिग बॉस सीजन 4' में लोगों को खूब पसंद आई थी। इन दोनों का लव अफेयर इस कदर परवान चढ़ा था कि शो के कुछ फुटेज ऐसे भी थे, जिन्हें टीवी पर नहीं दिखाया जा सकता था।
58
घर में रात को शो के दौरान ही Kiss करना, एक दूसरे को मसाज देते हुए इंटीमेट होना लोगों ने खूब देखा। वीना मलिक (Veena Malik) और अश्मित पटेल ने शो के दौरान एक ही कंबल भी शेयर किया था। हालांकि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अस्मित पटेल हमेशा इन मुद्दों पर बोलने से कतराते रहे।
68
वीना मलिक (Veena Malik) ने एक इंटरव्यू में कहा था- जब मैं 14 साल की थी तभी से मेरी शादी के दिन तय होने लगे थे। मेरे माता-पिता तभी मेरी शादी कराना चाहते थे। उन्होंने चार बार मेरा घर बसाने की कोशिश की लेकिन हर बार मैंने इसे रोक लिया।
78
हालांकि, 25 दिसंबर, 2013 को उन्होंने दुबई के बिजनेसमैन असद बशीर खान से गुपचुप शादी कर ली और फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। सितंबर, 2015 में वीना ने एक बेटे अबराम खान को जन्म दिया। उनके बेटे का जन्म Virgina हॉस्पिटल सेंटर वाशिंगटन डीसी (USA) में हुआ था। इसके बाद वीना एक और बेटे अमाल की मां बनीं।
88
जनवरी, 2017 में वीना मलिक (Veena Malik) ने पति असद से तलाक के लिए लाहौर की फैमिली कोर्ट में अर्जी डाली थी। अदालत ने वीना मलिक के तलाक के आवदेन को स्वीकार कर लिया और उनके पक्ष में फैसला सुनाया। कुछ समय पहले वीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके और उनके पति के बीच बहुत दिनों से अनबन हो रही है जिसके चलते वो एक-दूसरे के साथ नहीं रह सकते थे।