Published : Nov 17, 2021, 05:54 PM ISTUpdated : Nov 17, 2021, 06:58 PM IST
मुंबई. बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina kaif) अपने प्यार को शादी की मंजिल तक पहुंचाने की तैयारी में लगे हुए हैं। खबर है कि ये दोनों दिसंबर में राजस्थान के सवाई माधोपुर शहर में एक आलिशान महल में रॉयल तरीके से सात फेरे लेने वाले हैं। यह किला करीब 700 साल पुराना है। कैटरीना की चाहत है कि वो महारानी की तरह दुल्हन बने और राजशाही अंदाज में नई जिंदगी की शुरुआत करे। इनके ख्वाब को पूरा करने के लिए विक्की कौशल पूरे जी जान से जुटे हुए हैं। जानें ज्योतिष की नजर से उनकी आनेवाली शादीशुदा जिंदगी कैसी होने वाली है।
दोनों अपनी शादी को लेकर खामोश हैं। ना तो अभी तक विक्की कौशल ने और ना ही कैटरीना ने अपनी वेडिंग को लेकर कुछ बोला है। लेकिन खबरों की मानें तो बॉलीवुड फिल्म निर्माता कबीर खान और मिनी माथुर के मुंबई स्थित घर में दिवाली के के दिन दोनों ने सगाई कर ली थी। इस दौरान सिर्फ परिवार के सदस्य वहां मौजूद थे।
27
बॉलीवुड के दो सितारे सात फेरे लेने जा रहे हैं। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि उनकी शादी कैसी होगी और आनेवाले वक्त में उनकी जिंदगी में क्या मोड़ आएगा। इन दोनों के बारे में जानने के लिए सेलेब्स ज्योतिष से बातचीत की गई। उनके भविष्यवाणी में कुछ दिलचस्प बातें निकलकर सामने आई।
37
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, कैटरीना और विक्की बेहद प्राइवेट लाइफ जीना पसंद करते हैं। वो अपने अफेयर और शादी की कवरेज से खुश नहीं हैं। वो अपनी जिंदगी को बिल्कुल निजी रखना चाहते हैं।
47
ज्योतिषाचार्य ने उनके फेस रीडिंग के अनुसार बताया कि वो बेहद ही निजी जिंदगी जीना पसंद करते हैं। वे अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट (शादी से पहले और शादी के बाद) से दूर रखना चाहते हैं। फिलहाल वे अपने 'डी' डे को लेकर चल रही खबरों और कयासों से परेशान हैं।
57
एस्ट्रोलॉजर ने कैटरीना की शादीशुदा जिंदगी के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री अपने मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वो काम को लेकर फोकस और दृढ़ निश्चय वाली शख्सियत हैं। शादी के बाद इनका फोकस विक्की और नई फैमिली पर शिफ्ट हो जाएगा।
67
ज्योतिषी ने यह भी कहा कि कैटरीना अपनी मैरेज लाइफ को इंज्वाय करने के लिए फिल्मी दुनिया से थोड़ी दूरी बना सकती हैं। वो कम प्रोजेक्ट लेना शुरू कर सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ विक्की कौशल के स्टारडम में बढ़ोतरी होगी। वो एक अभिनेता के रूप में बेहतरीन काम करते नजर आएंगे।
77
कैटरीना और विक्की सेल्फ मेड इंसान है। इसलिए वो हमेशा एक दूसरे का सम्मान करेंगे। एक दूसरे के पसंद नापसंद का ख्याल रखेंगे। इनकी शादीशुदा जिंदगी खूबसूरत होने वाली है। बता दें कि दोनों की शादी का फंक्शन 7 से 12 दिसंबर तक चलेंगे। कपल सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा की सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे।