Deepika Padukone और Ranveer Singh उत्तराखंड की वादियों में हुए रोमांटिक, एक-दूजे से लिपटे आए नजर

मुंबई. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukon) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक जोड़ी में से एक माने जाते हैं। एक दूसरे से प्यार जताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। चाहे सरेआम एक दूजे को गले लगाना हो या फिर किस करना। ऐसा ही कुछ उत्तराखंड की वादियों में भी नजर आया। जहां इश्क में डूबे ये कपल अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाने पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बेहद ही खूबसूरत पल एक साथ बिताए। लग्जरी जिंदगी को छोड़कर बिल्कुल आम लोगों के रंग में नजर आएं। इतना ही नहीं इस दौरान एक दूसरे से प्यार जताना भी नहीं भूले। इस दौरान की कुछ खास तस्वीरें रणवीर सिंह और दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2021 10:09 AM IST

18
Deepika Padukone और Ranveer Singh उत्तराखंड की वादियों में हुए रोमांटिक, एक-दूजे से लिपटे आए नजर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पावरकपल और करोड़ों दिलों की धड़कन बन चुके रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह सेलिब्रेट की है। वो इस दौरान जंगलों में मतर गस्ती करते नजर आए। 

28

शादी की तीसरी सालगिराह को यादगार बनाने के लिए दोनों इस बार विदेश ना जाकर दोनों देवदार, बांज बुरांश से घिरे अल्मोड़ा के बिनसर में गए। जहां जंगलों के बीच बने एक रिजॉर्ट में उन्होंने खूब एंजॉय किया।

38

14 नवंबर 2018 को इटली में सात फेरे लेने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के प्यार के रंग वक्त के साथ और भी पक्के हुए हैं। इसी की एक झलक बिनसर में नजर आया।

48

ब्लैक एंड व्हाइट में सामने आए तस्वीरों में रणवीर और दीपिका एक दूसरे से इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। बांहों में बांहें डाले दोनों नजर आ रहे हैं। 

58

वहीं दूसरी तस्वीर में रणवीर सिंह अपनी हमसफर दीपिका के माथे पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की आंखें बंद हैं। दोनों के चेहरे पर फैले सुकून और मुस्कान को साफ देखा जा सकता है।
 

68

तीसरी तस्वीर में दीपिका पादुकोण के गले लगे हुए रणवीर दिखाई दे रहे हैं। दीपिका ने व्हाइट स्वेटर पहन रखा है, वहीं रणवीर सिंह येलो हुडी पहने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेहरे पर अजीबो-गरीब दिखने वाला चश्मा लगाया है। जो कि इनकी पहचान है।
 

78

एक तस्वीर में दोनों रिजॉर्ट के अंदर कैमरे पर पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में दीपिका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं रणवीर सिंह हमेशा की तरह स्टाइलिश दिखाई दे रहे हैं।

88

 दीपिका-रणवीर करीब तीन दिनों तक यहां रहे और फिर सड़क मार्ग से डीनापानी हैलीपैड पहुंचें। अपने चहेते एक्टर-एक्ट्रेस के आने की खबर सुनकर फैंस वहां हजारों की संख्या में पहुंच गए। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर साथ में '83'मूवी में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। फिल्म क्रिकेटर कपिल देव की जिंदगी पर बनी है। 

और पढ़ें:

दुल्हन बनी Shraddha Arya की ये शरारत देख दूल्हा भी मुस्कुरा उठा, शादी का फोटो हुआ वायरल

शादी के बाद Puja Banerjee को Kiss करते दिखे Kunal Verma, शादी की फोटोज हो रही वायरल

आखिर क्यों Sonakshi Sinha का मन है अशांत, शांति की तलाश में पहुंची गौतम बुद्ध के पास

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos