- Home
- Entertainment
- Bollywood
- आखिर क्यों Sonakshi Sinha का मन है अशांत, शांति की तलाश में पहुंची गौतम बुद्ध के पास
आखिर क्यों Sonakshi Sinha का मन है अशांत, शांति की तलाश में पहुंची गौतम बुद्ध के पास
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अपने दम पर ग्लैमर इंडस्ट्री में जगह बना रखी है। इंडस्ट्री में जहां जीरो फिगर की लड़कियां ज्यादा दिखाई देती हैं, वहां विद्या बालन के बाद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की बेटी ने इस मिथक को तोड़ दिया। बिना पतले हुए भी अपने अभिनय के बदौलत कैसे कामयाबी पाई जा सकती हैं उसकी बानगी सोनाक्षी सिन्हा है। अपनी पहली ही फिल्म 'दंबग' में उन्होंने ऐसा किरदार निभाया कि फिर कभी पीछे मुड़कर देखने की जरूरत ही नहीं पड़ी। 'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब प्यार से लगता है' ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इन दिनों अभिनेत्री वेकेशन पर हैं। वो शांति की तलाश में गौतम बुद्ध की शरण में पहुंची हैं। यहां से वो अपने फैंस से जुड़ने के लिए लगातार फोटोज पोस्ट कर रही हैं।

सलमान खान (Salman Khan) की हीरोइन सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अध्यात्म की तरफ अग्रसर हुई हैं। वो इन दिनों वेलनेस रिट्रीट पर हैं। वो गौतम बुद्ध की शरण में सुकून और शांति पाने पहुंची हैं। उन्हें वहां अच्छा लग रहा है। सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेत्री ने खुद इसकी जानकारी दी है।
गौतम बुद्ध की प्रतिमा के सामने एक बेंच पर बैठकर सोनाक्षी ने फोटो क्लिक कराया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गौतम बुद्ध ने कहा कि तूफान को शांत करने की कोशिश करना बंद करो, अपने आप को शांत करो, तूफान गुजर जाएगा। इसलिए यहां मुझे शांति मिल रही है।
सोनाक्षी सिन्हा इस वक्त महाराष्ट्र के मुलशी नामक स्थान पर अध्यात्म की तलाश करने पहुंची हैं। यहां वो शांति और सुकून भरा वक्त बिता रही हैं। येलो कलर की लॉन्ग ड्रेस में सोनाक्षी बेहद सुकून में नजर आ रही हैं।
सोनाक्षी सिन्हा अपनी फ्रेंड और सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट सनम रतनानी के साथ वहां वक्त को इंज्वाय कर रही हैं। वो लगातार फैंस के लिए फोटो भी शेयर कर रही हैं। जिसपर उनके चाहने वाले लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सोनाक्षी सिन्हा की फोटोज और पोस्ट फैंस के साथ सेलेब्स को भी पसंद आ रही है। कार्तिक आर्यन ने भी एक्ट्रेस की फोटो को लाइक किया है।
वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही वोब सीरीज 'हीरा मंडी' में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज में अभिनेत्री एक सेक्सवर्कर की भूमिका में नजर आ सकती हैं।
इसके अलावा सोनाक्षी मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डबल एक्स एल' में अभिनेता अक्षय कुमार के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार उन्हें अजय देवगन के साथ फिल्म भुज देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
और पढ़ें:
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।