- Home
- Entertainment
- TV
- Kundali Bhagya के एक्टर संजय गगनानी भी लेने जा रहे हैं सात फेरे, लेडी लव को रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज
Kundali Bhagya के एक्टर संजय गगनानी भी लेने जा रहे हैं सात फेरे, लेडी लव को रोमांटिक अंदाज में किया प्रपोज
मुंबई. देश भर में शादियों का सीजन चल रहा है। बी-टाउन और टेली वर्ल्ड दोनों ही जगह शहनाइयों की आवाज सुनाई दे रही हैं। बॉलीवुड में जहां राजकुमार राव (Rajkummar rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa) ने शादी करके इंटरनेट पर तस्वीरों की बाढ़ ला दी है। वहीं कुंडली भाग्य की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) 16 नवंबर को दुल्हन बन सात फेरे लेंगी। इनकी शादी की रस्मों वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। श्रद्धा आर्या के बाद 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) के पृथ्वी यानी एक्टर संजय गगनानी (sanjay gagnani) भी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वो एक्ट्रेस पूनम प्रीत संग जिंदगी बसाने जा रहे हैं। दोनों ने प्री वेडिंग फोटोशूट कराया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।आइए देखते हैं संजय गगनानी ने अपने लेडी लव को किस तरह किया प्रपोज।
- FB
- TW
- Linkdin
)
संजय गगनानी अपनी गर्लफ्रेंड पूनम प्रीत(poonam preet) संग 28 नवंबर को शादी करने जा रहे हैं। इससे पहले प्री वेंडिग फोटोशूट कराया। एक तस्वीर में वो अपने लेडी लव को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते नजर आएं।वहीं पूनम उन्हें हां करने में देर करती नहीं दिखाई दे रही हैं।
पहले तस्वीर में संजय ब्लैक सूट में बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। वो रिंग लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहे हैं। वहीं व्हाइट गाउन में पूनम परी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने रिंग देखते ही तुरंत शादी की सहमति दे दीं।
संजय और पूनम एक दो साल से नहीं बल्कि 9 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों ने 2018 में सूरत में सगाई कर ली थी। दोनों की शादी की रस्में 27 नवंबर से शुरू हो गई। 28 नवंबर को दोनों शादी करेंगे।
कुछ दिन पहले संजय गगनानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि भगवान की दुआ से मेरी लव लाइफ शानदार चल रही है। मैं इस समय पूनम प्रीत के साथ हूं। इस साल के आखिरी में हम शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
संजय पूनम प्रीत से कैसे मिले इसे लेकर उन्होंने बताया था कि मैंने फेसबुक पर पूनम की प्रोफाइल देखी थी। फिर मैंने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद हम चैट करने लगे। फिर मैंने उन्हें मुंबई में किस्मत आजमाने की सलाह दी। वो मानी। फिर हम धीरे-धीरे दोस्त से ज्यादा हो गए।
संजय अपनी लेडी लव के साथ आए दिन नजर आते हैं। दोनों खुलकर सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करते दिखाई देते हैं। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं।
पूनम प्रीत भी एक एक्ट्रेस हैं। उन्होंने मैं घर घर खेली, दिल से दिया वचन, एक आसमान मुट्ठी और दो दिल बंधे इक डोरी से जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें: