Kareena Kapoor का बेटा तैमूर लूटना चाहता है बैंक, खुद पापा Saif Ali Khan ने किया खुलासा

मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) का बड़ा बेटा तैमूर (Taimur) अब भी बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है। करीना आए दिन अपने बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। इतना ही नहीं, तैमूर मीडिया के भी फेवरेट हैं और वो जब भी बाहर निकलते हैं तो पैपराजी के बीच उनकी एक झलक कैमरे में कैद करने की होड़ मच जाती है। इसी बीच, तैमूर के पापा सैफ अली खान ने बेटे को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे। आखिर तैमूर को लेकर ऐसा क्या कह गए सैफ..

Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2021 9:17 AM IST

18
Kareena Kapoor का बेटा तैमूर लूटना चाहता है बैंक, खुद पापा Saif Ali Khan ने किया खुलासा

सैफ अली खान हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। सैफ यहां अपनी अपकमिंग मूवी‘बंटी और बबली 2’ की को-स्टार रानी मुखर्जी के साथ नजर आए। शो के दौरान ही सैफ ने बेटे तैमूर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया।

28

सैफ ने बताया कि जब फिल्म ‘तान्हाजी’ रिलीज हुई थी, तब तैमूर नकली तलवारों के साथ लोगों का पीछा करता थे। हाथ में तलवार लिए तैमूर की नकल उतारते हुए सैफ अली खान ने कहा- तैमूर 'तान्हाजी' रिलीज होने के बाद नकली तलवार उठाकर लोगों का हिंसक तरीके से पीछा करता था। 

38

सैफ की बातें सुन रानी मुखर्जी भी हंस पड़ीं। रानी ने कहा- तैमूर के लिए अभी ये सब करना अच्छी बात है, वो चंचल है। इस पर सैफ ने कहा- मैं उससे अपने रोल के बारे में कहता था कि ये अच्छा आदमी है, लेकिन वो कहता है- मुझे तो बुरा आदमी बनना है और मुझे बैंक से पैसे चुराने हैं। सबका पैसा चुराना है।

48

इसके बाद रानी मुखर्जी ने कहा- लगता है तैमूर गलत राह पर जा रहा है। इस पर सैफ अली खान ने बताया कि वो ऐसे हालात से कैसे निपटते हैं। सैफ के मुताबिक, मैं तैमूर को उसकी मां करीना कपूर को सौंपते हुए कहता हूं कि प्लीज इसे सुधारो। 

58

कुछ समय पहले सैफ अली खान ने भी एक इंटरव्यू में यह बताया था कि तैमूर को फोटो खिंचवाना पसंद नहीं है। उन्होंने कहा था कि जब भी करीना कपूर उनकी फोटो खींचने की कोशिश करती हैं तो वो उन्हें ऐसा करने से मना करते हुए कहता है- नो फोटो प्लीज। 

68

सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में तैमूर के बिहेवियर को लेकर कहा कि वो घर में सभी पर धौंस जमाता है। सैफ ने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें लगता है कि तैमूर के साथ थोड़ा स्ट्रिक्ट होना पड़ेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है। वे कहते हैं कि तैमूर उनका तीसरा बच्चा है और करीना का पहला, इसलिए वो तैमूर को थोड़ा बिगाड़ रही हैं।

78

सैफ अली खान ने 'कॉफी विद करन' में बताया था कि बेटे तैमूर की एक फोटो 1500 रुपए में बिकती है। सैफ की मानें तो फोटो का इतना रेट किसी सुपरस्टार का भी नहीं है। तैमूर की फोटोज महंगी बिकने की सबसे बड़ी वजह उनकी क्यूटनेस है।

88

सैफ ने तैमूर को लेकर एक इंटरव्यू में का था कि वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें। वहीं, करीना अपने बेटे को एक स्पोर्ट्सपर्सन बनाने की ख्वाहिश जता चुकी हैं।
 

ये भी पढ़ें -
घूंघट की आड़ में अपनी दुल्हनिया को मुस्कराते देख शरमा गए Rajkummar Rao, देखें शादी से जुड़ी हर PHOTOS

Gemini Ganesan Birthday: 4 महिलाओं से रहे Rekha के पिता के संबंध, आखिरी पार्टनर जूलियाना से थे 36 साल बड़े

Aaradhya Bachchan Birthday: जब दादी ने Aishwarya Rai की बेटी के नैन-नक्श को लेकर कही थी इतनी बड़ी बात

Rajkummar Rao की दुल्हनिया ने लाल जोड़े संग पहनी इन खास चीजों से बनी ज्वैलरी, ओढ़नी पर लिखा था ये मैसेज

Meenakshi Sheshadri Birthday: जब सिर पर मंडराया ऐसा खतरा तो रातोंरात देश छोड़कर भाग गई ये हीरोइन

दूसरी पत्नी को तलाक देने के बाद Aamir Khan को आई पहली बीवी की याद, घर के बाहर ऐसी हालत में आए नजर, ये भी दिखे

Read more Photos on
Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos