Basant Panchami पर Priyanka Chopra समेत इन 7 सेलेब्स से सीखें पीले कपड़ों में कैसे दिखें हसीन

Published : Feb 05, 2022, 08:07 AM IST

मुंबई. पूरा देश आज (5 फरवरी)  बसंत पंचमी (Basant Panchami 2022) का त्योहार मना रहा है। इस दिन पीले रंग का बड़ा महत्व होता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा -अर्चना की जाती है। उत्तर और मध्य भारत में मनाये जाने वाले इस त्योहार में लोग पीले रंग को महत्व देते हैं। पीला कपड़ा पहनते हैं, पीले फूल से पूजा करते हैं और कई जगहों पर इस दिन पीले रंग की पतंग उड़ाई जाती हैं। इस बसंत पंचमी अगर आप भी अपने लुक को देना चाहती हैं पीला रंग तो इन बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर सकती हैं ड्रेस का आइडियाज....

PREV
18
Basant Panchami पर Priyanka Chopra समेत इन 7 सेलेब्स से सीखें पीले कपड़ों में कैसे दिखें हसीन

बसंत पंचमी के दिन आप साड़ी, सूट या फिर लहंगा कैरी कर सकती हैं। अगर आप घर पर पूजा कर रही है या फिर किसी पूजा समारोह में जानेवाली हैं तो प्रियंका चोपड़ा (Priyanka chopra) से इंस्पिरेशन लेकर पीली साड़ी ट्राई कर  सकती हैं। इसके साथ गले में हैवी ज्वेलरी कैरी कीजिए और बालों को खुला छोड़ दीजिए। पीले के साथ आप डार्क लिपिस्टिक का इस्तेमाल करके अपने लुक को खूबसूरत बना सकती हैं।

28

आलिया भट्ट (Alia bhatt) पीले रंग में ज्यादा खूबसूरत लगती हैं। इस तस्वीर को देखकर आप समझ गई होंगी कि बसंत पंचमी पर ये लुक को भी ट्राई कर सकती हैं। पीले अनारकली सूट के साथ आप बालों को अलग तरीके से संवार कर और कानों में बड़ा सा झुमका डालकर सबको अपनी तरफ आकर्षित कर सकती हैं।

38

आप कैटरीना कैफ (Katrina kaif) जैसी साड़ी भी इस मौके पर पहन सकती है। घर में अक्सर मांओं के पास ऐसी साड़ी होती हैं। आप इसमें थोड़ा सा बदलाव करके पहन सकती हैं। इस तरह की साड़ी को कैरी करने में कोई परेशानी नहीं होगी। आप इसमें खुद को इजी पाएंगी। इस साड़ी पर आप अपने बालों को खुला रखिए और कान में बड़ी सी बाली डाल कर लुक को अलग बना सकती हैं। इस तरह की साड़ी पर आप गले में चेन के अलावा कुछ ना पहने। इस लुक को जितना सिंपल रखेंगी उतनी खूबसूरत लगेंगी।

48

अगर आप इस दिन किसी पार्टी, फंक्शन या कॉलेज एक्टिविटीज में शामिल हो रही हैं और ड्रेसेज में कुछ अलग हटकर ट्राई करना है, तो सारा अली खान (Sara Ali khan) के जैसे ड्रेस को कैरी कर सकती हैं। ये आपको थोड़ा अलग लुक देगा।

58

अगर आप इस दिन कुछ हैवी ड्रेसअप करना चाहती हैं तो करीना कपूर (Kareena kapoor) जैसे हैवी वनपीस पहन सकती हैं। इसके साथ आप हैवी ज्वेलरी का पेयर कर सकती हैं। 

68

अनुष्का शर्मा (anushka sharma) के पटियाला सूट जैसा आप कुछ पहन सकती हैं। बसंत पंचमी पर अगर आप खुद को ट्रेडिशनल रखना चाहती हैं तो पीले रंग का पटियाला सूट आपकी खूबसूरती को निखार सकता है।

78

दीपिका पादुकोण के इस पीले रंग के वेलवेट सूट के बारे में आपका क्या कहना है। बहुत कम ही लोग वेलवेट सूट पहनते हैं। लेकिन बसंत पंचमी के दिन इस तरह का वेलवेट सूट को कैरी करके खुद को अलग लुक दे सकती हैं।
 

88

वहीं आपको डार्क येलो कलर नहीं पसंद तो आप जाह्नवी कपूर की तरह लाइट येलो रंग का लहंगा पहन सकती हैं। नेट का लहंगा कैरी करके आप पूरी तरह भारतीय लुक में नजर आएंगी। इसके साथ आप ज्वेलरी कैरी करके लुक को और बेहतरीन कर सकती हैं।

और पढ़ें:

NORA FATEHI का इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं हुआ डिलीट, शेर को खाना खिलाते अदाकारा को देख फैंस ने ली राहत की सांस

KAREENA KAPOOR ने सैफ अली खान और तैमूर के साथ किया लंच, URFI JAVED समेत पब्लिक के बीच यू दिखें ये सेलेब्स

Ranbir Kapoor ने कॉपी किया Alia Bhatt का 'गंगूबाई' पोज, पापा महेश भट्ट का कुछ ऐसा था ट्रेलर पर रिएक्शन

'पुष्पाः द राइज' की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना ने खरीदा अपना नया घर, वीडियो शेयर कर घर की दिखाई झलक

Read more Photos on

Recommended Stories