नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने की खबर इंटरनेट पर छाई हुई है। लेकिन फैंस के लिए राहत की खबर है कि अदाकारा का अकाउंट एक्टिव है। उन्होंने कुछ देर पहले एक वीडियो शेयर किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

मुंबई. बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार नोरा फतेही (Nora Fatehi) से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अदाकारा का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया। ये खबर इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। लेकिन क्या वाकई उनका अकाउंट डिलीट हो गया है। नोरा के फैंस ये खबर पढ़कर निराश हो गए थे। लेकिन अब उनकी खुशी दोबारा लौट आई है। एक्ट्रेस का अकाउंट पूरी तरह एक्टिव हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उनका अकाउंट डिलीट नहीं हुआ है। नोरा ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है। जिसमें वो शेर को खाना खिलाती नजर आ रही हैं। वो सफेद शेर को मांस का टुकड़ा खिलाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'यह डरावना था...सर्कस और दुर्व्यवहार से बचाए गए इन खूबसूरत जानवरों के साथ बातचीत करने का मौका देने के लिए मसूद और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद। आपकी पूरी टीम उनका पुनर्वास करने में बहुत अच्छा काम कर रही है.. यह मेरे लिए एक वास्तविक अनुभव था और मैं इसे हमेशा याद रखूंगा।'

View post on Instagram

नोरा के इस वीडियो को देखकर फैंस खासे खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 37.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 'डांस मेरी रानी' फेम नोरा भी लगातार अपनी ग्लैमरस तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

कुछ दिन पहले अदाकार ने बिकिनी में तस्वीरे शेयर की थी। जिसमें वो बेहद ही हॉट लग रही थी। अदाकारा ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था कि 'अगली वेकेशन की तैयारी कर रही हूं, कौन मेरे साथ चलना चाहता है।' जिस पर फैंस ने खूब प्रतिक्रिया दी थी। कुछ फैंस जाने की उत्सुकता दिखाते नजर आए। तो कुछ ने कहा ने सिर्फ हार्ट और फायर का इमोजी शेयर किया। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही आखिरी बार ‘डांस मेरी रानी’ गाने में नजर आई थीं, जिसमें गुरु रंधावा भी थे। इस गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा को कई शो में बतौर जज नजर आती हैं।

और पढ़ें:

KAREENA KAPOOR ने सैफ अली खान और तैमूर के साथ किया लंच, URFI JAVED समेत पब्लिक के बीच यू दिखें ये सेलेब्स

Ranbir Kapoor ने कॉपी किया Alia Bhatt का 'गंगूबाई' पोज, पापा महेश भट्ट का कुछ ऐसा था ट्रेलर पर रिएक्शन

'पुष्पाः द राइज' की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना ने खरीदा अपना नया घर, वीडियो शेयर कर घर की दिखाई झलक

KARISHMA TANNA ने हाथों में रचाई पिया का नाम, काला चश्मा और पीले लहंगे में वरुण बंगेरा के साथ प्लांट की मेहंदी