500 करोड़ की PS-1 सहित इन 8 फिल्मों से जुड़ा खास राज, पर 1 मामले में BOX OFFICE पर पिछड़े SRK-आमिर

एंटरटेनमेंट डेस्क. जिस फिल्म का लंबे समय से फैन्स इंतजार कर रहे थे वो शुक्रवार यानी 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हम यहां बात कर रहे है मणि रत्नम की फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म पोन्नियन सेल्वन 1 (Ponniyin Selvan 1) के बारे में। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को पहले ही दिन अच्छा रिस्पॉन्स मिला। जो लोग फिल्म का पहले दिन का पहला शो देखकर आए उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की। ज्यादातर का कहना है कि फिल्म बहुत ही शानदार और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगी। आपको बता दें कि पोन्नियन सेल्वन 1 फिल्म 67 साल पहले लिखी किताब पोन्नियन सेल्वन पर बेस्ड है। इस किताब को साउथ के जाने माने लेखक कल्कि कृष्णामूर्ति ने लिखा था। ये फिल्म चोल साम्राज्य के शक्ति-संघर्ष की कहानी है। इसमें दिखाया गया कि कैसे कावेरी नदी के बेटे पोन्नियन सेल्वन भारतीय इतिहास के सबसे महान शासकों में से एक राजराजा चोल बने। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर असल में कितना कमाया ये तो वीकेंड पर पता चलेगा। आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी कई फिल्में है, जो किताबों की कहानियों पर बनी और उनका वीकेंड कलेक्शन कैसे रहा पढ़े नीचे...
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 30, 2022 12:27 PM IST / Updated: Oct 01 2022, 06:37 PM IST

19
500 करोड़ की PS-1 सहित इन 8 फिल्मों से जुड़ा खास राज, पर 1 मामले में BOX OFFICE पर पिछड़े SRK-आमिर

पोन्नियन सेल्वन 1 को लेकर ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि ये फिल्म पहला दिन करीब 20 -25 करोड़ रुपए की कमाई करेंगी। वहीं, वर्ल्ड वाइल्ड इसका बिजनेस करीब 50 से 60 करोड़ तक होगा। वहीं, क्रिटिक्ट का कहना है कि फिल्म की वीकेंड कमाई का आंकड़ा भी जबरदस्त आने वाला है। 

29

संजय लीला भंसाली की आलिया भट्ट वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी 2022 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। ये फिल्म एस हुसैन जैदी द्वारा लिखित मुंबई के माफिया क्वींस की किताब पर आधारित थी। फिल्म ने वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर 39.12 करोड़ कमाए।

39

रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म बाजीराव मस्तानी नागनाथ एस इनामदार के मराठी उपन्यास राऊ पर आधारित थी। फिल्म ने वीकेंड पर 46.77 करोड़ की कमाई की।

49

सबसे विवादास्पद फिल्मों में से एक पद्मावत ने ओपनिंग वीकेंड पर 114 करोड़ करोड़ रुपए कमाए। ये सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म मानी गई। रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की ये फिल्म मलिक मुहम्मद जायसी द्वारा लिखी एक कविता पर आधारित थी।

59

आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी और करीना कपूर की 3 इडियट्स चेतन भगत की किताब फाइव प्वाइंट समवन से प्रेरित थी। फिल्म ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर 40.65 करोड़ की कमाई की।

69

शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और माधुरी दीक्षित की फिल्म देवदास शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म ने वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर 6.11 करोड़ रुपए कमाए थे। 

79

अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की 2 स्टेट्स चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। फिल्म ने पहले वीकेंड में 38.06 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। 
 

89

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड चेतन भगत की ही किताब हाफ गर्लफ्रेंड पर आधारित थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। फिल्म ने वीकेंड पर 11.15 करोड़ रुपए कमाए थे।

99

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हैदर की कहानी शेक्सपियर के लिखे ड्रामे हैमलेट पर आधारित है। फिल्म ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ रुपए कमाए थे।

 

ये भी पढ़ें

Sexy और लीक प्राइवेट PHOTOS से बवाल मचा चुकी है Ponniyin Selvan 1 की ये कातिलाना हसीना

अक्षय-सलमान-टाइगर और इनका BOX OFFICE पर डब्बा गोल, मजबूरी में लेना पड़ा ये फैसला, जानकर सभी शॉक्ड

Vikram Vedha: सैफ अली खान की 30 सुपरफ्लॉप फिल्में, 10 तो ऐसी जो BOX OFFICE पर 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई

पोर्न से लेकर विदेशी STARS तक ने Bigg Boss में दिखाया हुस्न का जलवा, 1 की SEXY अदाओं पर फिदा थे सभी

ऐश्वर्या राय के दुश्मनों की लिस्ट में है दो Ex ब्वॉयफ्रेंड, इन 3 हीरोइनों से भी नहीं बनती बच्चन बहू की

Share this Photo Gallery
click me!
Recommended Photos