Published : Nov 06, 2021, 11:07 AM ISTUpdated : Nov 06, 2021, 04:39 PM IST
मुंबई. पूरा देश भाई दूज (Bhai Dooj 2021) का त्योहार मना रहा है। बॉलीवुड में भी बहन अपने भाइयों की लंबी उम्र के लिए इस त्योहार को मनाती हैं। ग्लैमरस वर्ल्ड में कई ऐसे फेमस एक्टर-एक्ट्रेस हैं जो अपने भाई-बहन को पर्दे पर हिट होते देखना चाहते हैं। लेकिन उनकी चाहत नहीं पूरी हुई। सिल्वर स्क्रीन पर जब भाई-भाई या फिर भाई-बहन ने एंट्री मारी तो उसमें से एक तो सफलता की मंजिल तक पहुंच गया, जबकि दूसरा फ्लॉप हो गया। आइए हम आपको बताते हैं बॉलीवुड स्टार्स के ऐसे भाई-बहनों के बारे में जिनमें से एक का चमका सितारा तो दूसरे का पड़ा धुंधला।
श्रद्धा कपूर और उनके भाई सिद्धांत कपूर दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर दस्तक दी। लेकिन श्रद्धा कपूर हिट हो गईं, जबकि उनके भाई को कोई ठीक से नहीं जानता है। शक्ति कपूर की बेटी ने कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं सिद्धांत ने 'हसीना पारकर', 'शूटआउट एट वडाला' और 'जज्बा' फिल्में की, बावजूद इसके उनकी पहचान ठीक से नहीं बन पाई।
27
दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को आज कौन नहीं जानता है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट कर रही हैं। जबकि उनके भाई लव ने भी सिल्वर स्क्रीन पर एंट्री की थी, लेकिन उनके हाथ असफलता लगा। लव ने 'सदियां' नाम की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ ऋषि कपूर और रेखा भी थे. लेकिन लव का सिक्का नहीं चल पाया। इसके बाद 'पलटन' में दिखाई दिए। लेकिन यह भी फिल्म फ्लॉप हो गई।
37
सैफ अली खान और सोहा अली खान उन भाई-बहनों में हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया में किस्मत आजमाई। लेकिन सैफ असुपर स्टार की लिस्ट में शामिल हो गए। जबकि सोहा अली खान के हाथ कुछ खास सफलता नहीं लगी।
47
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के दोनों भाई सोहेल और अरबाज ने भी फिल्मों में काम किया। लेकिन जितनी सफलता सलमान खान के हाथ लगी उतनी ना तो सोहेल के और ना अरबाज के।
57
काजोल और तनीषा मुखर्जी दोनों ने सिल्वर स्क्रीन पर किस्मत आजमाया। काजोल सुपर डुपर हिट हो गई। वहीं तनीषा मुर्खीज के हाथ असफलता लगी। उदय चोपड़ा के साथ फिल्म 'नील और निक्की' में काम कर चुकी तनीषा का करियर शुरू होते ही खत्म हो गया था। वहीं काजोल ने कई यादगार रोल निभाए।
67
शिल्पा शेट्टी ग्लैमरस वर्ल्ड में एक बड़ा नाम हो गई हैं। वो बॉलीवुड से टीवी तक छाई हुई हैं। वहीं उनकी बहन शमिता शेट्टी फिल्मों में कुछ खास नहीं कर पाईं। शमिता ने शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' से अपना डेब्यू किया था. शमिता बिग बॉस में नजर आ रही हैं।
77
अनिल कपूर और उनके भाई संजय कपूर भी बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। लेकिन अनिल कपूर ने कई हिट फिल्में दिए और आगे भी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। वहीं संजय कपूर की कुछ गिनी चुनी फिल्में ही हिट हुई। संजय कपूर ने 'प्रेम' नाम की फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद कई फिल्में की, लेकिन सफलता ‘सिर्फ तुम’ फिल्म में मिली।