5 साल से नहीं की कोई फिल्म फिर भी पति से इतने गुना अमीर हैं 41 साल की बिपाशा, ऐसे करती हैं कमाई

Published : Jan 07, 2021, 02:12 PM IST

मुंबई। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) 41 साल की हो गई हैं। 7 जनवरी, 1979 को नई दिल्ली में जन्मीं बिपाशा पिछले 5 साल से फिल्मों से दूर हैं। बिपाशा आखिरी बार 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में नजर आई थीं, जिसमें उनके अपोजिट पति करण सिंह ग्रोवर थे। इस फिल्म में काम करने के बाद ही दोनों के बीच प्यार बढ़ा और अप्रैल 2016 में इन्होंने शादी कर ली। वैसे करण सिंह ग्रोवर से शादी करने वालीं बिपाशा इंडस्ट्री में उनसे काफी सीनियर हैं। फिर चाहे एक्सपीरियंस हो या प्रॉपर्टी, दोनों ही मामलों में बिपाशा उनसे काफी आगे हैं। 

PREV
18
5 साल से नहीं की कोई फिल्म फिर भी पति से इतने गुना अमीर हैं 41 साल की बिपाशा, ऐसे करती हैं कमाई

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, बिपाशा की प्रॉपर्टी पति करण सिंह ग्रोवर से 7 गुना से भी ज्यादा है। 2020 में बिपाशा की नेटवर्थ 15 मिलियन डॉलर यानी करीब 109 करोड़ रुपए है, जबकि उनकी तुलना में हसबैंड करण सिंह ग्रोवर की संपत्ति 2 मिलियन डॉलर यानी महज 14.60 करोड़ रुपए है। बिपाशा के पास फिलहाल भले ही फिल्में ना हों लेकिन उनके पास कई मल्टी नेशनल कंपनियों के विज्ञापन रहते हैं। इन्हीं के जरिए वो कमाई करती हैं। 

28

बिपाशा फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वो रिबॉक, एरिस्ट्रोकेट लगेज, फा डियोड्रेंट, गिली ज्वैलरी, कैडिला शुगर फ्री गोल्ड, हेड एंड शोल्डर शैंपू समेत कई कंपनियों के ऐड कर चुकी हैं। इनसे भी वो अच्छी कमाई करती हैं।

38

बिपाशा के पास मुंबई के पाश इलाके में दो घर भी हैं। इतना ही नहीं, उनके पास कोलकाता में भी एक घर है। इसके साथ ही वो ऑडी7, पोर्शे, फॉक्सवैगन बीटल जैसी लग्जरी गाड़ियों की मालकिन भी हैं। 

48

बिपाशा फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहती हैं। इतना ही नहीं वो लोगों को भी इसके फायदे बताती हैं। कुछ वक्त पहले उन्होंने 'लव योरसेल्फ ब्रेक फ्री' नाम से डीवीडी भी लॉन्च की थी। इसके अलावा बिपाशा कई स्टेज शो भी करती हैं, जिसके लिए वो करीब 2 करोड़ रुपए प्रति शो चार्ज करती हैं। बिपाशा 40 से ज्यादा मैगजीन्स के कवर पेज पर भी नजर आ चुकी हैं।

58

भले ही बिपाशा के पास अभी फिल्मों के ऑफर नहीं हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब वो टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार थीं। फिलहाल बिपाशा एक फिल्म के 2 से 3 करोड़ रुपए तक चार्ज करती हैं। बता दें कि बिपाशा तमिल और बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिपाशा और उनके पति करण ग्रोवर फिल्म 'आदत' में साथ नजर आ सकते हैं।

68

वहीं बिपाशा के पति करण सिंह ग्रोवर ने सीरियल्स और फिल्मों के अलावा कई रियलिटी शो में काम करके अपनी प्रॉपर्टी बढ़ाई है। करण ने फियर फैक्टर, आइडिया रॉक्स इंडिया और जरा नचके दिखा जैसे शोज में काम किया है। 

78

इसके अलावा करण सिंह ग्रोवर ने कुछ विज्ञापनों में भी काम किया है। करण ने रूपा फ्रंटलाइन बनियान, क्लियरट्रिप डॉट काम और कजारिया टाइल्स जैसी कंपनियों के लिए ऐड किए। करण के पास एक ऑडी7 कार के अलावा मुंबई के हाइराइज अपार्टमेंट में एक फ्लैट है।

88

करण सिंह ग्रोवर ने एमटीवी के शो 'कितनी मस्त है जिंदगी' से करियर की शुरुआत की। हालांकि धीरे-धीरे करण ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई और उनकी संपत्ति में भी इजाफा होता गया। बाद में करण ने 'दिल मिल गए' और जीटीवी के पॉपुलर शो 'कबूल है' में काम कर शोहरत बटोरी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण एक दिन के शूट के लिए करीब 80 हजार रुपए चार्ज करते हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories