क्या रिया के सपोर्ट में ट्वीट करने पर मिल रहे इतने पैसे? सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा

Published : Jan 07, 2021, 11:22 AM ISTUpdated : Jan 07, 2021, 11:39 AM IST

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुख्य आरोपी मानी जाने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वो उनके सपोर्ट में ट्वीट करने वालों को पैसे दे रही हैं। दरअसल, सुशांत सिंह सुसाइड केस में उनका नाम सामने आने के बाद से उनकी छवी गिर गई। पिछले साल वो इसी केस और ड्रग्स मामले में फंसे रहने के कारण किसी भी फिल्म में काम नहीं कर सकीं। बताया जा रहा है कि उन्हें कोई भी काम नहीं दे रहा है। इसके पीछे सुशांत के फैंस का उनको ट्रोल करना और खरी-खोटी सुनना है। इसलिए, अब कहा जा रहा है कि उनका पीआर उनके सपोर्ट में ट्वीट करने वालों को पैसे दे रहा है। ट्वीट करने वालों को मिल रहे हैं दो रुपए...

PREV
16
क्या रिया के सपोर्ट में ट्वीट करने पर मिल रहे इतने पैसे? सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा

सुशांत सिंह राजपूत के फैन पेज पर रिया चक्रवर्ती को लेकर दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस का पीआर उनके सपोर्ट में ट्वीट करने वालों को दो-दो रुपए दे रहा है। 

26

सुशांत के फैन पेज पर जस्टिस फोर रिया के नाम से किए गए ट्वीट का स्क्रिनशॉट शेयर किया गया है। जिसमें लिखा गया है, 'रिया वापस आ गई हैं। वो दिल से खुश हैं। आपने हिम्मती होने का अच्छा उदाहरण पेश किया।'

36

वहीं, दूसरे स्क्रिनशॉट में दिखाया गया है कि 'आखिरी ट्वीट के लिए आपके अकाउंट में 2 रुपए ट्रांसफर कर दिए गए हैं।' इसके बाद कमेंट बॉक्स में यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन्स देखने के लिए मिल रहे हैं। 

46

अब इस खबर में कितनी सच्चाई इसके बारे में तो वही जानती हैं। खैर, अब इस खबर पर उनके रिएक्शन का फैंस को इंतजार है।

56

बीते दिनों रिया चक्रवर्ती को लेकर खबरें आई थी कि वो अपने लिए अब नए घर की तलाश कर रही हैं। दरअसल, पड़ोस के लोग मीडिया और पुलिस के लगातार आने की वजह से परेशान हो गए हैं, इसलिए उन्हें दूसरा घर ढूंढने के लिए कह दिया गया।

66

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी सामने आई थी, जिसमें वो अपने पापा के साथ घर ढूंढ रही थीं। हालांकि, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि 2021 उनके लिए अच्छा होगा और वो कई फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories