सिंगर ने तोड़ा आठ साल पुराना रिश्ता, इस एक वजह से पति से हुई अलग, कर चुकी है दो शादियां

Published : Apr 22, 2020, 08:05 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। सिंगर को लेकर खबर आ रही है कि उन्होंने अपने पति हितेश सोनिक से आठ साल पुराना रिश्ता तोड़ लिया है। दोनों अब अलग हो गए हैं। लॉकडाउन के बीच इस खबर का आना फैंस के लिए ये बुरी खबर है।

PREV
18
सिंगर ने तोड़ा आठ साल पुराना रिश्ता, इस एक वजह से पति से हुई अलग, कर चुकी है दो शादियां

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें सुनिध‍ि और हितेश पिछले कुछ दिनों से अलग रह रहे थे, लेकिन उन्होंने इस बात को लोगों के सामने नहीं लाया। अब जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसपर कुछ कहने से साफ तौर से मना कर दिया।

28

दरअसल, इस कपल को लेकर कहा जा रहा है कि पिछले दिनों पहले सुनिधि, हितेश और उनके दोस्तों के साथ गोवा ट्र‍िप पर गई थीं। वहां से वापस आने के बाद उनके बीच बात काफी बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि इस बात की जानकारी एक सूत्र ने दी है।

38

बता दें, सुन‍िध‍ि और हितेश की शादी को आठ साल हो चुके हैं। दोनों ने दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद उन्होंने 2012 में शादी कर ली थी। यह शादी गोवा में एक ग्रैंड रिसेप्शन के साथ हुई थी।

48

शादी के पांच साल बाद जनवरी 2018 में सुन‍िध‍ि ने बेटे को जन्म दिया। वे अक्सर सोशल मीडिया पर बेटे के साथ फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। सिंगर अधिकतर सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी चीजें शेयर करती हैं।

58

गौरतलब है कि यह सुन‍िध‍ि की दूसरी शादी है। सिंगर ने इससे पहले 2002 में बॉबी खान से की थी। तब सिंगर की उम्र महज 19 साल थी। बॉबी खान पेशे से एक कोरियोग्राफर थे। शादी के लगभग एक साल बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया था और वो अलग हो गए थे। 

68

अपने बेटे को दुलार करती हुई सुनिधि चौहान।

78

सुनिधि चौहान।

88

फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories