Published : Dec 01, 2021, 10:28 PM ISTUpdated : Dec 01, 2021, 10:31 PM IST
मुंबई. बोमन ईरानी (Boman Irani) का नाम सुनते ही '3 इडियट्स' के 'वायरस' ...'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के डॉक्टर अस्थाना की छवि घूमने लगती है। जिसने अपने कैरेक्टर से लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया था। बोमन ईरान ऐसे कलाकार हैं जो किसी भी भूमिका में खुद को ढाल सकते हैं। एक्टर उस उम्र में बड़े पर्दे पर कदम रखे जिस एज में आधे से ज्यादा सितारे गुम हो जाते हैं। 2 दिसंबर 1959 को इनकी पैदाइश महाराष्ट्र में हुई थी। आपको बताते हैं उनकी जिंदगी के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से...
बोमन ईरानी एक सफल अभिनेता में शुमार हैं। लेकिन फिल्मी दुनिया में आने से पहले उन्होंने होटल में वेटर की नौकरी की। वो मुंबई के ताज होटल में 2 साल वेटर और रूम सर्विस स्टॉफ का काम किया।
28
इसके बाद बोमन ने नौकरी छोड़कर अपने परिवार के साथ ही काम में जुट गए। बोमन अपनी मां के साथ बेकरी की दुकान में 14 साल तक काम करते रहे। लेकिन कहते हैं ना इंसान की किस्मत कब बदल जाए कोई नहीं जानता है।
38
एक दिन उनकी मुलाकात कोरियोग्राफ श्यामक डावर से हुई। यहां से उनकी किस्मत ने पलटी मारी। श्यामक डावर के कहने पर वो थियेटर में काम करने लगे। यहां उनकी बेहतरीन अदाकारी के चर्चे हर जगह होने लगे। उन्हें 2001 में दो अंग्रेजी मूवी मिली। 'एव्रिबडी सेज आई एम फाइन' और 'लेट्स टॉक' में काम करके सुर्खियों में आए।
48
महाराष्ट्र में जन्मे बोमन ईरानी ने 42 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा। जोश, डरना मना है में उन्होंने शुरुआती दौर में काम किया। लेकिन साल 2003 में आई मुन्ना भाई एमबीबीएस से असली पहचान मिली।इस फिल्म में उनने डॉक्टर अस्थाना के रोल खूब पसंद किया गया।
58
इसके बाद बोमन पीछे मुड़कर नहीं देखें। एक बाद एक कई फिल्में उन्हें मिली। 'लक्ष्य', 'वीर-जारा', 'पेज-3', 'नो एंट्री' जैसी कई फिल्में करने के बाद एक बार फिर 'थ्री ईडियट्स' करके एक्टिंग की नई ऊंचाई को छू लिया। इसमें उनके वायरस के नाम के किरदार की बहुत तारीफ हुई। 42 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू करने वाले बोमन अब तक 50 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं।
68
मुन्ना भाई एमबीबीएस के लिए बोमन को फिल्मफेयर द्वारा सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए नामांकित किया गया था। 2010 में स्टार स्क्रीन द्वारा सर्वश्रेष्ठ खलनायक का अवॉर्ड भी मिला।
78
एक्टिंग के अलावा बोमन को फोटोग्राफी का शौक है। स्कूल के दिनों में वह क्रिकेट मैच की फोटो खींचते थे। इसके बाद उन्होंने पुणे में बाइक रेस की पहली बार प्रोफेशनल तौर पर फोटोग्राफी की। इसके बाद मुंबई में बॉक्सिंग वर्ल्ड कप को भी कवर किया।
88
बात बोमन के पर्सनल लाइफ की करे तो जेनोबिया ईरानी उनकी हमसफर हैं। जब वो अपनी मां के साथ बेकरी का काम करते थे तब जेनोबिया से मुलाकात हुई और पहली ही नजर में उन्हें दिल दे बैठे। धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार हुआ और बात शादी तक पहुंच गई।28 जनवरी 1985 को पारसी रीति रिवाज से शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं।