बॉलीवुड के वो बच्चे, जो कभी दिखते थे मासूम, आज बन चुके हैं सुपरस्टार
मुंबई. देश में जहां पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्मदिन के मौके पर चिल्डर्न्स डे मनाया जा रहा है। वहीं, आपको बता रहे हैं उन सेलेब्स के बचपन की फोटो, जो कभी मासूम से दिखने वाले चेहरे आज सुपरस्टार बनकर सामने आए हैं और लाखों दिलों पर राज करते हैं। कई तो ऐसे हैं, जिन्होंने बचपन में ही चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। ऐसे मौके पर आपको उन स्टार्स के बचपन की फोटोज दिखा रहे हैं...
सलमान, अरबाज, अलवीरा और सोहेल खान की बचपन की फोटो। चारों का बचपन मुंबई में ही बीता था।
आमिर ने अपने अंकल नासिर हुसैन की 1973 में आई फिल्म 'यादों की बारात' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करना शुरू कर दिया था। 1984 में आई फिल्म 'होली' उनका पहला फीचर मूवी रोल था।
संजय दत्त ने 1972 में आई फिल्म 'रेशमा और शेरा' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी।
दीपिका का जन्म भले ही डेनमार्क में हुआ हो लेकिन बचपन बैंग्लोर में बीता था। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी।
ऋतिक रोशन आज बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म 'आशा' से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू की थी।
मुंबई में जन्म काजोल की परवरिश और स्कूल की शिक्षा पंचगनी में पूरी हुई। बचपन में डांसिंग और रीडिंग उनकी हॉबी थी।
कंगना रनौट अपनी सफलता के साथ-साथ विवादित बयानों को लेकर भी बॉलीवुड में सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश के सूरजपुर में हुआ था। वो बचपन से ही तेज हैं।
कृति सेनन आज सफलता की ऊंचाई को छू रही हैं। दिल्ली में जन्मी कृति का परवरिश भी वहीं हुई है। उन्होंने अपनी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की है।
वरुण धवन मुंबई में जन्मे थे। उन्होंने अपनी स्कूलिंग सकॉटिस स्कूल से की। बचपन में वे बहुत ही शर्मिले थे।
विक्की कौशल का जन्म भी मुंबई में ही हुआ था। बचपन में उनकी हॉबी मूवी देखना और क्रिकेट खेलना थी।