Published : Dec 31, 2022, 11:28 AM ISTUpdated : Dec 31, 2022, 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, Cirkus and Avatar box office : रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई है। यह फिल्म 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी, पहले दिन की इसकी कमाई कम रही थी। फिल्म ने किसी भी दिन कोई बड़ा अमाउंट नहीं कमाया है। रिपोर्टों के मुताबिक, थिएटर मालिक देश भर में घट रही दर्शकों की संख्या की वजह से सर्कस को सिनेमाघरों से हटा सकते हैं। वहीं इसके मुकाबले अवतार: द वे ऑफ वॉटर दुनिया भर में सबसे तेज़ $1 बिलियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को क्रॉस करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं क्रिसमस के दौरान रिलीज हुई रणवीर सिंह की सर्कस बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई है। देखें शुक्रवार को दोनों फिल्मों का कलेक्शन..
अवतार: द वे ऑफ वॉटर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है । ग्लोबली ये फिल्म पहले ही $ 1 बिलियन का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की बॉलीवुड फिल्म सर्कस कोई नया करतब नहीं दिखा पाई है।
210
सर्कस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रोहित शेट्टी की सर्कस ने बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरावट देखी है। अपने आठवें दिन कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये से कम की कमाई की है । त्योहारी सीजन के लिए, यह शायद रोहित शेट्टी की फिल्म का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।
310
8 दिनों में सर्कस का कुल कलेक्शन लगभग 31 करोड़ रुपए है, जो रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह दोनों की इमेज से मेल नहीं खाता है। सर्कस में रणवीर सिंह के अलावा पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज भी अहम किरदारों में हैं।
410
फिल्म में रणवीर ने डबल रोल प्ले किया है। दीपिका पादुकोण ने भी फिल्म में रणवीर सिंह के साथ एक गाने में कैमियो किया था। करंट लगा गाना भी फिल्म को हिट नहीं करा पाया है।
510
सर्कस 1982 की हिंदी फिल्म अंगूर पर बेस्ड है, जिसे 1968 की हिंदी फिल्म दो दूनी चार की रीमेक के तौर पर बनाया गया था। फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित और निर्देशित एक पीरियड कॉमेडी है।
610
वहीं जेम्स कैमरन के डायरेक्शन वाली फिल्म 16 दिसंबर, 2022 को रिलीज़ हुई है। अकेले भारत में इसने 300 करोड़ कमाए हैं।
710
फिल्म ने कथित तौर पर शुक्रवार, 30 दिसंबर को 10. 50 करोड़ की कमाई है, इसकी कुल कमाई 304 करोड़ रुपये से ऊपर रही है।
810
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवतार भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है। एवेंजर्स एंडगेम ने भारत में 373 करोड़ रुपए कमाए थे। अवतार 2 की कमाई का ये सिलसिला जारी रहा तो अगले हफ्ते एंडगेम के कलेक्शन को पार कर सकती है।
910
इस बीच, 2022 में, बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर निगाह डाली जाए, तो कई हॉलीवुड फ़िल्मों ने कई हिंदी फ़िल्मों से बेहतर बिजनेस किया है। अवतार के अलावा, भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली अन्य दो फिल्में डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस और थोर लव एंड थंडर हैं।
1010
अवतार : द वे ऑफ वॉटर, फिल्म ने सैम वर्थिंगटन और ज़ो सलदाना की फ्रैंचाइज़ी में वापसी के साथ-साथ केट विंसलेट सहित कई नए आर्टिस्ट इसमें जुड़े हैं।