Published : Oct 31, 2021, 11:12 AM ISTUpdated : Oct 31, 2021, 11:15 AM IST
मुंबई। 31 अक्टूबर को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिल तो पागल है' (Dil To Pagal Hai) को 24 साल पूरे हो गए हैं। यह फिल्म 1997 में रिलीज हुई थी। लव ट्राएंगल पर बेस्ड यह फिल्म उस दौर की सबसे कमाऊ फिल्मों में गिनी जाती है। फिल्म का हर एक किरदार खूब पॉपुलर हुआ था। चाहे फिर राहुल के रोल में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) हों या पूजा के रोल में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit)। करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के रोल भी यादगार रहे। हालांकि, इन 24 सालों में फिल्म की स्टारकास्ट का लुक काफी बदल चुका है।
करिश्मा कपूर
रोल : निशा संधू
करिश्मा कपूर ने फिल्म में निशा का रोल निभाया है। निशा, राहुल यानी कि शाहरुख खान की बचपन की दोस्त हैं। लेकिन निशा भी राहुल से प्यार कर बैठती हैं। इसके बाद फिल्म में लव ट्राएंगल शुरू होता है। लेकिन बाद में निशा राहुल और पूजा की जिंदगी से दूर चली जाती हैं।
28
शाहरुख खान
रोल : राहुल सचदेवा
फिल्म में शाहरुख खान ने रोमांटिक हीरो का किरदार निभाया था। इसमें वो राहुल सचदेवा के रोल में थे, जो पूजा यानी माधुरी दीक्षित को दिल दे बैठता है। बाद में माधुरी भी उन्हें चाहने लगती हैं।
38
माधुरी दीक्षित
रोल : पूजा मल्होत्रा
माधुरी दीक्षित फिल्म में अक्षय कुमार के बचपन की दोस्त का रोल निभाती हैं। उनकी शादी भी अक्षय से फिक्स हो जाती है। लेकिन माधुरी दीक्षित शाहरुख खान को चाहने लगती हैं। आखिर में माधुरी को अपना प्यार मिल जाता है।
48
अक्षय कुमार
रोल : अजय साहनी
अक्षय कुमार ने फिल्म में अजय साहनी का रोल निभाया है। अक्षय कुमार माधुरी के बचपन के दोस्त हैं और उन्हें प्यार करने लगते हैं। हालांकि, माधुरी अक्षय से नहीं बल्कि शाहरुख खान से प्यार करती हैं। बाद में अक्षय करिश्मा कपूर से शादी कर लेते हैं।
58
फरीदा जलाल
रोल : शांति साहनी
फरीदा जलाल ने फिल्म में अक्षय कुमार की मां का रोल निभाया है। बता दें कि फरीदा जलाल को कई फिल्मों में मां के यादगार रोल के लिए जाना जाता है। फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में भी वो काजोल की मां के रोल में नजर आई थीं।
68
देवेन वर्मा
रोल : श्रीकांत साहनी
देवेन वर्मा ने फिल्म में अक्षय कुमार के पिता का रोल निभाया है। देवेन वर्मा को कई बेहतरीन फिल्मों में कैरेक्टर आर्टिस्ट के रोल में देखा गया है। उन्होंने अंदाज अपना अपना, चमत्कार, ये दिल्लगी, हलचल, इश्क, सलाखें, क्या कहना, मेरे यार की शादी है जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
78
अरुणा ईरानी
रोल : अनामिका शर्मा (पूजा की टीचर)
अरुणा ईरानी ने फिल्म में अनामिका शर्मा का रोल प्ले किया है, जो पूजा यानी कि माधुरी दीक्षित की डांसिंग टीचर है। अरुणा ईरानी को कई फिल्मों में उनके बेहतरीन रोल के लिए जाना जाता है। इनमें बेटा, फूल और कांटे, राजा बाबू, लाडला, सुहाग, बेवफा सनम प्रमुख हैं।
88
सुरेश मेनन
रोल : अमित खन्ना (राहुल का दोस्त)
सुरेश मेनन ने फिल्म में शाहरुख खान के दोस्त का रोल निभाया था। सुरेश मेनन को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाना जाता है। उन्होंने अशोका, चलते चलते, शादी नंबर वन, अक्सर, फिर हेरा फेरी, पार्टनर, दसविदानियां, हाउसफुल, भेजा फ्राइ 2, ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में काम किया है।